MP New CM: सीएम के नाम का हो गया ऐलान, बीजेपी विधायक दल की बैठक में उज्जैन के मोहन यादव के नाम पर मुहर
MP New CM: मध्य प्रदेश में 163 सीटें जीतकर नई सरकार बनाने जा रही बीजेपी से नया मुज्ख्य्मंत्री कौन होगा? इसके लिए विधायक दल की बैठक हुई। राजधानी भोपाल में केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में सत्ता पक्ष के नेता का चयन किया गया। मोहन यादव प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे।
राजधानी भोपाल में दावेदारों के समर्थकों का भी जमघट लगा रहा। भाजपा कार्यालय का मुख्य द्वार अब बंद कर दिया गया था। पार्टी मुख्यालय के हॉल में निर्वाचित बीजेपी सदस्य पहुंचे फिर बैठक शुरू हुई। इसे पहले कोर्ट ग्रुप की बैठक भी हुई।

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, पर्यवेक्षकगण हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शिष्टाचार बैठक में शामिल हुए।
हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर, OBC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लक्ष्मण, राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा पर्यवेक्षक के तौर पर इस बैठक में शामिल हुए।












Click it and Unblock the Notifications