MP : देसी गायों के लिए नवीन पुरस्कार योजना, अधिकतम ₹2 लाख का इनाम,1 से 15 फरवरी तक होंगी प्रतियोगिताएं
मध्य प्रदेश में प्रदेश और देश की देसी नस्ल की गायों को बढ़ावा देने के उद्देश्य पुरस्कार योजना शुरू की गई है। जिसमें अधिकतम ₹2 लाख पुरस्कार होगा।

मुख्यमंत्री पशुपालन विकास योजना में प्रदेश की मूल गौ वंशीय नस्ल एवं भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों के लिए पुरस्कार योजना लागू की जा रही है। देश प्रदेश की देसी नस्लों के गौपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत 1 से 15 फरवरी तक प्रदेश की मूल और भारतीय उन्नत नस्ल की गाय की प्रतियोगिताएं होंगी।
बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता में 201 जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। जिसमें 45 मध्यप्रदेश के मूल गोवंश और 156 भारतीय नस्ल की गायों के लिए होंगे। इसके अलावा 6 राज्य स्तरीय पुरस्कार भी दिए जाएंगे पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की मूल गोवंश है और भारतीय उन्नत नस्ल की दुधारू गायों की प्रतियोगिता जिलों में अलग-अलग कराई जाएंगी। मध्यप्रदेश की मूल गोवंश की नस्ले प्रतियोगिता 15 जिलों से आगर मालवा शाजापुर राजगढ़ उज्जैन इंदौर खंडवा खरगोन बुरहानपुर बड़वानी धार दमोह पन्ना टीकमगढ़ छतरपुर और निमाड़ी में आयोजित की जाएगी। भारतीय उन्नत नस्ल गाय की प्रतियोगिता सभी 52 जिलों में होगी। अधिक दूध देने वाली गाड़ियों के पशुपालकों को पुरस्कार दिया जाएगा प्रदेश की मूल गोवंश की नस्लें मालवी, निमाड़ी और केनकथा नस्ल गाय का प्रतिदिन दूध उत्पादन 4 लीटर या अधिक और भारतीय गाय का 6 लीटर या उससे अधिक होना चाहिए।
प्रतियोगिताओं के लिए पुरस्कार राशि तय
दोनों प्रतियोगिताओं में जिला स्तरीय प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार क्रमश : 51 हजार 21, हजार और ₹11000 होगा। इसी तरह राज्य स्तरीय पुरस्कार विक्रम सा 2 लाख रुपये 1 लाख रुपये और ₹50 हजार रुपये होगा। प्रतियोगिता के लिए सभी जिलों के विकास खंड उसे पशुपालन विभाग यमला भाग लेने एवं पात्र पशुपालकों से आवेदन प्राप्त कर जिला स्तर पर उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाओं को प्रस्तुत करेगा। तीनों पुरस्कार के अलावा शेष प्रतियोगी गायों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे पुरस्कार प्राप्त समस्त पशुपालकों की सूची गायों की नस्ल और दूध उत्पादन ब्यौरे के साथ विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।












Click it and Unblock the Notifications