कमलनाथ के गढ़ में हारी कांग्रेस, 15 सीटों में 9 पर भाजपा का कब्जा

छिंदवाड़ा, 20 जुलाई। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के दूसरे चरण की मतगणना जारी है। निकाय चुनाव के परिणाम को विधानसभा चुनाव के नतीजों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पहले और दूसरे चरण के रिजल्ट को मिला दें तो भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। काग्रेस,प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

Kamal Nath

कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले के चौरई नगर पालिका में भाजपा की जीत हुई है। यहां 15 सीटों में से 9 पर भाजपा के पार्षदों ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें ही नसीब हुई हैं। हालांकि नगर निगम यानि कि महापौर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी की ही जीत हुई है। आपको बता दें कि छिंदवाड़ा कमलनाथ का विधानसभा और उनके बेटे नकुल नाथ का लोकसभा संसदीय क्षेत्र है। इसलिए यहां पर सभी की निगाह थी। माना जा रहा था कि यहां पर पार्षद के लिए भी भाजपा पूरी तरह से साफ हो जाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज का यहां पर जादू चला और पार्टी 9 पार्षदीय सीट जीत गई।

जीत पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

छिंदवाड़ा में जीत पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जनता का आभार जताया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने ट्वीट में लिखा कि छिंदवाड़ा जिले की चौरई नगर पालिका में भाजपा के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर आप सभी नागरिकों ने विश्वास जताया है। आप सभी का आभार और पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को धन्यवाद। विजयी प्रत्याशियों को मेरी शुभकामनाएं।

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला सीहोर की इछावर एवं जावर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर विजयी बनाने हेतु सभी नागरिकों का आभार जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि हर्ष की बात है की शाहगंज ने समरस नगर परिषद बनने का गौरव प्राप्त किया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने रीवा सहित अन्य जिलों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत पर बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+