महिला अफसर ने की मांग, मोदी अब शुरू करें 'राजीव गांधी आत्महत्या योजना'
भोपाल। मध्य प्रदेश की एक महिला अफसर ने पीएम मोदी से एक खास मांग की है। रतलाम की तहसीलदार अमिता सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कामों की तारीफ की है। अमिता सिंह ने पहले के दो अधिकारियों से उलट पोस्ट लिखते हुए मोदी सरकार की तारीफ की। यहां तक तक ठीक था, लेकिन अमिता सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी।

उन्होंने राजीव गांधी पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि मोदी को 'राजीव गांधी आत्महत्या योजना' शुरू करनी चाहिए। उन्होंने पीएम से अनुरोध किया कि वह 'राजीव गांधी आत्महत्या योजना' शुरू करें ताकि सेक्युलर और कांग्रेसी विचार वाले लोग ऐसी खबर सुनकर आत्महत्या कर सकें। इतना ही नहीं अमिता सिंह ने लिखा कि जब पीएम अफगानिस्तान गए तो वहां मुस्लिमों ने भारत के झंडे लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए।
अमिता के इस पोस्ट के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर विरोध का सामना करना पड़ा। विरोध बढ़ता देख उन्होंने फौरन इस पोस्ट को डिलीट कर दिया, लेकिन अब बहस छिड़ गई है कि क्या उनपर एक्शन होगा। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में बड़वानी जिले के कलेक्टर अजय गंगवार और नरसिंहपुर की कलेक्टर सीबी चक्रवर्ती के सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट करने के बाद उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications