Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP Ladli Behna Yojana के 35वीं किस्त का पैसा आपके खाते में कब आएगा? क्या इस बार बढ़ेगी राशि?

Ladli Behna Yojana 35th Installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 35वीं किस्त को लेकर लाभार्थी महिलाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। प्रदेश की करीब 1.29 करोड़ लाड़ली बहनें बेसब्री से अपनी अगली किस्त का इंतजार कर रही हैं।

हर महीने की तरह इस बार भी लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर होने की संभावना जताई जा रही है हालांकि आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी बाकी है। ताजा अपडेट्स के अनुसार, सरकार जल्द ही उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर करने की तैयारी में है।

mp-ladli-behna-yojana-35-vi-kist-kab-aayegi

MP Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त कब आएगी?

लाड़ली बहना योजना के पिछले रिकॉर्ड और नियमों को देखें, तो राज्य सरकार आमतौर पर हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच सहायता राशि जारी करती है। 35वीं किस्त की राशि 1 अप्रैल से 10 अप्रैल, 2026 के बीच कभी भी लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा सकती है।

हालांकि, अभी तक इसकी संभावित तारिख नहीं की घोषणा नहीं की गई है। हालांकि सरकार 10 तारीख का लक्ष्य रखती है लेकिन किसी तकनीकी समस्या या सार्वजनिक अवकाश के कारण इसमें एक या दो दिन का बदलाव भी संभव है। लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मोबाइल पर आने वाले आधिकारिक SMS का इंतजार करें।

LPG संकट के बीच PNG Gas कनेक्शन कैसे लें? जानें आवेदन से लेकर नियम तक पूरी जानकारी
LPG संकट के बीच PNG Gas कनेक्शन कैसे लें? जानें आवेदन से लेकर नियम तक पूरी जानकारी

लाड़ली बहना योजना की क्या इस बार बढ़ेगी किस्त की राशि?

वर्तमान में लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1,500 प्रति माह की वित्तीय सहायता दी जा रही है। सोशल मीडिया और कई खबरों में यह चर्चा तेज है कि सरकार इस राशि को बढ़ाकर ₹1,750 या ₹2,000 कर सकती है।

फिलहाल सरकार की ओर से राशि बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए अप्रैल महीने में भी ₹1,500 की किस्त ही जारी होने की पूरी उम्मीद है। मुख्यमंत्री पूर्व में कई बार कह चुके हैं कि धीरे-धीरे इस राशि को ₹3,000 तक ले जाया जाएगा, लेकिन यह चरणबद्ध तरीके से होगा।

लाड़ली बहना योजना की पेमेंट न आने पर क्या करें?

यदि 10 अप्रैल तक आपके खाते में राशि नहीं पहुंचती है, तो निम्नलिखित चीजों की जांच जरूर करें:

e-KYC: सुनिश्चित करें कि आपका समग्र पोर्टल पर ई-केवाईसी पूरा है।

आधार लिंकिंग: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है।

DBT सक्रियता: बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) विकल्प चालू होना चाहिए वरना राशि अटक सकती है।

अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो संभावना है कि आपके खाते में अप्रैल की 35वीं किस्त 1 से 10 अप्रैल के बीच ट्रांसफर हो जाए। हालांकि, सटीक तारीख के लिए सरकार की आधिकारिक घोषणा पर नजर बनाए रखना जरूरी है।

LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्‍या सभी कस्‍टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्‍या सभी कस्‍टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+