MP IPS Transfer: मध्य प्रदेश में 19 जिलों के SP बदले गए, भोपाल ACP सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा का DIG बनाया
एमपी के गृह विभाग ने विधानसभा चुनाव से पहले 29 जिलों के एसपी को बदल कर बड़ा फेरबदल किया है। वहीं भोपाल एसीपी सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा का डीआईजी बनाया गया है।

गृह विभाग ने 75 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए हैं। जिसमें सबसे चर्चित भोपाल के ACP ( एडिशनल पुलिस कमिश्नर) सचिन अतुलकर को छिंदवाड़ा का DIG बनाया गया है। वही अतुलकर की जगह पर भोपाल में राजगढ़ एसपी अवधेश कुमार गोस्वामी को एडिशनल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा 29 जिलों के एसपी बदले गए हैं। भाई ग्वालियर एसएसपी अमित सांघी का तबादला छतरपुर कर दिया गया है। वहीं बैतूल एसपी सिमाला प्रसाद को जबलपुर की कमान सौंपी गई है और जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को रतलाम का एसपी बनाया गया है।
मध्य प्रदेश के 29 जिलों में बदले गए एसपी
शनिवार देर शाम को मध्य प्रदेश के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की सूची जारी की। जिसमें 29 जिलों के एसपी बदले गए हैं। सागर, रीवा, विदिशा, कटनी, राजगढ़, ग्वालियर, निमाड़ी, उज्जैन, सिंगरौली, टीकमगढ़, जबलपुर, हरदा, गुना, शिवपुरी, आगर मालवा, इंदौर देहात, धार, बैतूल, खंडवा, देवास, नीमच, अशोकनगर, मंडला, छतरपुर, दतिया शाजापुर।
161 तहसीलदार को बनाया गया डिप्टी कलेक्टर
लगातार पदोन्नति की मांग करें तहसीलदारों को राजस्व विभाग ने पदोन्नत करते हुए 161 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर बनाया है। वही 170 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार, 139 राजस्व निरीक्षकों को प्रभारी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख और 80 सहायक अधीक्षक भू अभिलेखों को यहीं पर प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ ही सरकार ने इनकी जिलों में अदला-बदली भी कर दी है। बता दें कि इस मांग को लेकर तहसीलदार सांकेतिक हड़ताल भी कर चुके थे। राजेश मंत्री गोविंद सिंह समेत सीनियर अफसरों ने उनकी मांगों को लेकर उन्हें आश्वासन दिया उन्हें आश्वासन दिया था।
जानिए कौन है सचिन अतुलकर, जिन्हें छिंदवाड़ा का डीआईजी बनाया गया
मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में चर्चित आईपीएस अधिकारी सचिन अतुलकर अपने डेशिंग लुक और पर्सनालिटी के लिए जाने जाते हैं। है। सचिन का जन्म 8 अगस्त 1984 को हुआ था। सचिन 2007 में आईपीएस बन गए थे। जिस वक्त वो आईपीएस बने थे, उनकी उम्र 23 साल थी। सचिन के नाम पर तत्काल समय में सबसे कम उम्र में आईपीएस बनने का भी रिकॉर्ड है। अभी सचिन अतुलकर भोपाल में एडिशनल पुलिस कमिश्नर के पद पर तैनात थे। जहां उनके कामों की चर्चा लगातार हो रही थी। इस बीच आज उनका छिंदवाड़ा तबादला कर दिया गया। जहां उन्हें डीआईजी बनाया गया है। IPS सचिन अतुलकर ने साल 2006 में UPSC परीक्षा में 258वीं रैंक हासिल की थी।
Download











Click it and Unblock the Notifications