MP: सतना में पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने फंदे से लटक कर दे दी जान

सतना, 6 सितंबर। मुख्यालय के धवारी में सड़क किनारे एक पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना में पत्नी की बेवफाई की आशंका जताई जा रही है और उसकी हत्या किए जाने की जताई जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

घटना मुख्यालय के धमारी मोहल्ले की

घटना मुख्यालय के धमारी मोहल्ले की

सिटी कोतवाली अंतर्गत धवारी मोहल्ले की गली नंबर एक में सड़क किनारे 1 पेड़ पर 5 सितंबर सुबह 1 अधेड़ की लाश फांसी के फंदे से लटकती मिलने से हड़कंप मच गया। वहां तमाशबीनों की भीड़ लग गई और चर्चाओं को पंख लग गए। शव की शिनाख्त भैयालाल पाठक उम्र 58 साल निवासी धनखेर के रूप में हुई है।

पत्नी की बेवफाई से जुड़ा हुआ मामला

पत्नी की बेवफाई से जुड़ा हुआ मामला

मृतक हमेशा गांव में रहता था लेकिन बच्चों की पढ़ाई के लिए उसने यहां धवारी गली नंबर एक में किसी पयासी के यहां भाड़े पर रूम ले रखा था। इस रूम में रहने के पहले वह राजेश चतुर्वेदी के यहां किरायेदार था, जहां उसकी दूसरी पत्नी नेहा अपने 2 बच्चों के साथ रहती थी। भैयालाल खेती किसानी करता था, लिहाजा वह ज्यादातर समय गांव में रहता था, लेकिन उसका आना-जाना बना रहता था।

पत्नी के प्रेमी दीपू ​​​​​​​की पिटाई का मामला

पत्नी के प्रेमी दीपू ​​​​​​​की पिटाई का मामला

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार की रात भी दीपू भैयालाल ​​​​​​​के घर में घुसा था, तभी उसका भाई कैलाश पाठक और पहली पत्नी का बेटा वहां पहुंच गए थे। उन्होंने दीपू को देख लिया तो उसकी मारपीट कर दी थी, जिसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया।

दोनों तरफ से शिकायत की गई

दोनों तरफ से शिकायत की गई

थाना में दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन यहां भैयालाल की पत्नी ने दीपू का ही पक्ष लिया था। साथ ही अपने देवर और सौतेले बेटे को दोषी ठहराया था। इस घटना के कारण भैयालाल भी गांव से सतना आ गया था। दीपू ने भैयालाल और उसके परिजनों को धमकी भी दी थी, जिसके बाद 5 सितंबर की सुबह उसका शव सड़क किनारे पेड़ पर लटकता मिला।

दीपू ​​​​​​​ने भैयालाल ​​​​​​​को दी थी जान से मारने की धमकी

दीपू ​​​​​​​ने भैयालाल ​​​​​​​को दी थी जान से मारने की धमकी

पुलिस पूछताछ के लिए भैयालाल की दूसरी पत्नी को भी थाना ले गई है। भाई कैलाश पाठक ने संदेह जताया है कि दीपू ने उसके भाई हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। दीपू ने कल रात ही धमकाया था कि वह रात भर में उसे निपटा देगा और अब सुबह लाश मिली है,उसने बताया कि भैयालाल के पैर के 9 ऑपरेशन हुए थे, वो सीढ़ी नहीं चढ़ पाते थे, इसीलिए फांसी का फंदा लगाने के लिए वो पेड़ पर कैसे चढ़ पाए होंगे। बहरहाल पुलिस जांच और पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+