Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP: सतना और जबलपुर रेलवे स्टेशन के ऊपर बनेगा हेलीपैड, फाइव स्टार होटल सहित मिलेंगी ये लग्जरी सुविधाएं

सतना 16 जुलाई। भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तर्ज पर रेलवे अब सतना और जबलपुर रेलवे स्टेशन को और भव्य स्वरूप प्रदान करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही स्टेशन पर अब यात्रियों को मॉल, शॉप, रेस्टोरेंट से लेकर 5 स्टार होटल, स्वीमिंग पुल जैसी अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। हाल ही में रेलवे ने करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर रेलवे स्टेशन का रीडेवलप किया गया था। जबलपुर रेल मंडल के 2 स्टेशनों जबलपुर और सतना रेलवे स्टेशन का चयन वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए किया गया है। इन 2 स्टेशनों के लिए रेलवे ने लगभग 500 करोड़ रुपये का बजट भी तय कर लिया है।

स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा

स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जाएगा

भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तर्ज पर जबलपुर रेलवे स्टेशन को विश्‍वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। स्टेशन पर मॉल, शॉप, रेस्टोरेंट से लेकर फाइव स्टार होटल, स्वीमिंग पुल जैसी अन्य सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। महत्वपूर्ण बात बात यह है कि रेलवे पूरा खर्च की जिम्मेदारी उठाएगा। यानी पब्लिक प्राइवेट कंपनियों की मदद नहीं ली जाएगी और न ही प्राइवेट कंपनी को स्टेशन लीज पर दिया जाएगा। जबलपुर रेल मंडल के 2 स्टेशनों जबलपुर व सतना रेलवे स्टेशन का चयन विश्वस्तरीय बनाने के लिए किया गया है। इन 2 स्टेशनों के लिए रेलवे ने लगभग 500 करोड़ रुपये का बजट तय किया है। हाल ही में रेलवे ने करीब 32 करोड़ रुपए की लागत से जबलपुर रेलवे स्टेशन का रीडेवलप किया गया है।

विश्व स्तरीय बनाने की रूपरेखा

विश्व स्तरीय बनाने की रूपरेखा

जबलपुर स्टेशन को विश्‍वस्तरीय बनाए जाने की डिजाइनिंग कुछ इस तरह तैयार की गई है। स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या पढ़ाई जानी है। जाहिर है इससे ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ाई जाएंगी। स्टेशन पर आने-जाने के लिए आधुनिक अंडर ग्राउंड-वे और फुटओवर ब्रिज बनाए जाने हैं और ये सभी टेक्निकली ऑटोमैटिक होंगे। स्टेशन के 2 ओर की मुख्य बिल्डिंग को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में बदला जाएगा। इसमें 5 स्टार होटल, मल्टीपार्किंग, माल, शाप, मल्टीप्लेक्स समेत हर सुविधा मुहैया कराई जाएगी। स्टेशन के अंदर जाने वाले हर कोई प्रवेश कर सकेगा. बिल्डिंग के ऊपर हेलीपेड बनाए जाने का प्रस्ताव है।

पश्चिम मध्य रेलवे के 6 स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनेंगे

पश्चिम मध्य रेलवे के 6 स्टेशन वर्ल्ड क्लास बनेंगे

जबलपुर मंडल के 2 स्टेशनों के अलावा भोपाल और कोटा रेल मंडल के 2-2 स्टेशन को चुना गया है। भोपाल मंडल से भोपाल और बीना स्टेशन जबकि कोटा मंडल से कोटा और डकनिया तलाव का सेलेक्ट किया गया है। कोटा के दोनों स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम स्टार्ट कर दिया गया है। जबलपुर रेलवे स्टेशन को विकसित करने के बाद प्लेटफॉर्म की संख्या भी बढ़ जाएगी जिस्से ज्यादा ट्रेन रुक सकेगा। स्टेशन के दोनों ओर के मेन बिल्डिंग को मल्टीफ्लोर बनाया जाएगा. इसमें 5 स्टार होटल, मल्टीपार्किंग, मॉल, दुकानें, मल्टीप्लेक्स सहित कई सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी।

मॉर्डन अंडर ग्राउंड रास्ता बनाया जाएगा

मॉर्डन अंडर ग्राउंड रास्ता बनाया जाएगा

जानकारी के मुताबिक जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आने-जाने के लिए मॉर्डन अंडर ग्राउंड रोड बनाई जाएगी. इसके साथ ही यात्रियों के लिए फुट ओवर ब्रिज भी तैयार किया जाएगा। मालूम हो कि रेलवे ने जबलपुर रेल मंडल के 2 स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए चुना है जिसमें से 1 जबलपुर और 2 सतना रेलवे स्टेशन है।

योजना प्राइवेट कंसल्टेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनाएगी

योजना प्राइवेट कंसल्टेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनाएगी

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर विश्‍वस्तरीय बनाने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने से संबंधित सभी काम की योजना प्राइवेट कंसल्टेशन सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनाएगी। कंपनी का चयन टेंडर प्रक्रिया से होगा। कंपनी को लगभग 80 लाख रुपये काम के तौर पर रेलवे की ओर से दिए जाएंगे। कंपनी को बताना होगा कि जबलपुर और सतना स्टेशन की किस तरह से बनाया जाए। जिससे यहां पर यात्रियों की सुविधा वर्ल्ड क्लास लेवल की हों। साथ ही रेलवे की आय भी बढ़ जाए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+