कोरोना संकट में एक करोड़ लोगों को विशेष काढ़ा पिलाएगी मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार
भोपाल। मध्य प्रदेश में भी कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 सौ को पार कर गई है। अब कोविड-19 को मात देने के लिए मध्य प्रदेश सरकार काढे का सहारा लेगी। मध्य प्रदेश में दो माह पुरानी शिवराज सिंह चौहान सरकार ने पीएम मोदी की सलाह पर जीवन अमृत योजना शुरू की है। कोरोना संकट में मध्य प्रदेश सरकार जीवन अमृत योजना के तहत प्रदेश के एक करोड़ लोगों को फ्री में काढ़ा पिलाएगी। ताकि प्रदेश के लोगों में इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत हो और वे कोरोना के खिलाफ जंग में जीत सकें।

ऐसे वितरित होगा काढ़ा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं खुद भी इसका रोज सेवन करता हूं। सरकार काढ़े का वितरण सरकार स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करवाएगी। इसमें स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि और कर्मचारी भी शामिल होंगे। सीएम ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि इस प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले काढ़े का उपयोग अवश्य करें और अन्य संक्रमण से स्वंय को बचाएं।

50-50 ग्राम के पैकेट में मिलेगा
कोरोना संकट में मध्य प्रदेश सरकार अपने आयुष विभाग से विशेष काढ़ा तैयार करवा रही है। लघु वनोपज संघ 50-50 ग्राम का पैकेट तैयार कर रहा है। सभी लोगों को काढ़ा मुफ्त में दिए जाएंगे। पिछले दिनों केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने भी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कुछ निर्देश जारी किए थे।
ऐसे होता है तैयार

Click it and Unblock the Notifications