MP सरकार भरेगी शासकीय और निजी कॉलेजों के इन छात्रों की फीस, जानिए डिटेल
भोपाल 11 जुलाई: मध्य प्रदेश के कॉलेज विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। बीएससी, बीए, बी कॉम से लेकर इंजीनियरिंग, मेडिकल कोर्सेस, लॉ कोर्सेस, पॉलिटेक्निकल डिप्लाेमा तक में लेने पर फीस राज्य सरकार भरेगी। इसका फायदा उन छात्रों को मिलेगा जिनके माता-पिता दोनों की मृत्यु कोरोना की दूसरी लहर "1 मार्च 2021 से 30 जून 2021 तक" के दौरान हुई है। यह गाइडलाइन इसी सत्र से लागू होगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी संकाय के छात्र 'covidbalkalyan.mp.gov.in' पर जाकर आवेदन कर सकते है। मुख्य बात ये है कि इन छात्रों को न कॉशन मनी देना होगी और न काेई अन्य फिश। इसके लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी की गई है। यह स्कीम सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और निजी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में लागू होगी।
ये विद्यार्थी एमबीबीएस-बीडीएस जैसे मेडिकल सब्जेक्ट में भी मुफ्त प्रदेश ले सकते है, लेकिन इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए का बांड भरकर यह गारंटी देना हाेगी कि पढ़ाई कंप्लीट होने के बाद वे 2 वर्षों तक गांवाें में अपनी सेवाएं देंगे, यह सरकारी कॉ़लेजों के विद्यार्थियों के लिए है। वही निजी कॉलेज में प्रवेश लेने पर विद्यार्थियों काे 25 लाख रुपए का बांड भरकर गांवाें में 5 साल नि:शुल्क सेवा देना हाेगी।

इस योजना के तहत उन विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा जिनके माता-पिता दाेनाें की मृत्यु निर्धारित अवधि में कोरोना की वजह से हुई हाे और अब वे छात्र अनाथ हैं या फिर जिनके पहले से ही परिवार नहीं थे और कोरोना की इस अवधि में उनके अन्य परिवार की मृत्यु हुई हाे या किसी एक का निधन पहले हाे चुका हाे, लेकिन दूसरे का निधन कोरोना से हुआ हाे।
इसके तहत बीकॉम, बीए और बीएससी, बीबीए-बीसीए जैसे सब्जेक्ट में प्रवेश के लिए 15 हजार रुपए सालाना फीस और प्राइवेट कॉलेजों में जेईई मेन या एडवांस के जरिये प्रवेश पर विद्यार्थियों काे डेढ़ लाख रुपए सालाना स्कॉलरशिप मिलेगी और कॉलेज लेवल पर प्रवेश पर 75 हजार मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications