कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को हर माह पांच हजार रुपए की पेंशन देगी मध्य प्रदेश सरकार
भोपाल, 13 मई। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस ने कई बच्चों को अनाथ कर दिया। उनके माता-पिता छीन लिए। ऐसे बच्चों की पीड़ा देखकर 'मामा' यानी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिल पसीज गया और उन्होंने अनाथ बच्चों के जीवन यापन के लिए बड़ा फैसला लिया है।
Recommended Video
Corona काल में अनाथ हुए family के लिए Shivraj Government का बड़ा एलान | वनइंडिया हिंदी

13 मई को मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने घोषणा की है कि अनाथ बच्चे को हर माह पांच हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी। इसके अलावा कोरोना महामारी में अपने माता-पिता या अभिभावकों को खो चुके बच्चों को पांच हजार रुपए की पेंशन के अलावा इन्हें मुफ्त शिक्षा और राशन भी उपलब्ध करवाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम इन परिवारों को सरकार की गारंटी पर ऋण भी देंगे, अगर वे काम करना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications