भोपाल में आज लगेगा रोजगार मेला, पेटीएम, LIC, HDB फाइनेंस समेत 11 कंपनियां करेंगी चयन
भोपाल में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी आज लगेगा रोजगार मेला 11 कंपनियों में युवा कर सकते हैं रोजगार के लिए आवेदन। भोपाल के मॉडल आईटीआई कैंपस में सुबह 10:30 बजे शुरू होगा रोजगार मेला।
भोपाल,28 जुलाई। राजधानी में नौकरी की तलाश में भटक रहे युवाओं के लिए खुशखबरी। आज भोपाल में रोजगार मेला लगेगा। जहां 11 कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। बता दे 28 जुलाई गुरुवार को राजधानी भोपाल के मॉडल आईटीआई कैंपस में सुबह 10:30 बजे से रोजगार मेला शुरू हो जाएगा। इसमें कुल 11 कंपनियां आएंगी और जॉब के लिए युवाओं का चयन करेंगी। कंपनियों में पेटीएम, एलआईसी, एचडीबी फाइनेंस आदि प्रमुख हैं। वही सैलरी की बात करें तो 8 से ₹20 हजार प्रतिमा देने का कंपनियां दावा कर रही है।

जरूरी डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचे
अक्सर युवा जॉब पाने की जल्दबाजी में जरूरी डॉक्यूमेंट रखना भूल जाते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बता दें कि सुबह 10:30 बजे जॉब से जुड़े डॉक्यूमेंट लेकर पहुंचे। बायोडाटा भी लेकर जाएं। रिज्यूम अच्छा बनाएं और सभी चीजें क्लियर रखें। कंपनी अपनी शर्तों पर भर्ती करेगी। कंपनियां किसी प्रकार का व्यय नहीं देंगी।

इन पदों के लिए होगी भर्ती
108 हंड्रेड डायल हैवी वाहन चालक, इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन, नर्सिंग, मैग्नम बीपीओ, टेलीकॉलर, एचआर रिक्रूटर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, सेल्स ऑफिसर, एग्जीक्यूटिव, कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव, बीमा एजेंट, फ्लिपकार्ट डिलीवरी एग्जीक्यूटिव, मल्टीपल प्रोफाइल आदि।
कंपनी से ले पूरी जानकारी
पिछले कई रोजगार मेलो में देखने में सामने आया है कि कंपनी आती तो है, लेकिन जो सैलरी युवाओं को बताई जाती है। कई बार वे सैलरी युवाओं को ऑफर नहीं की जाती है, इसलिए युवा इस बात का विशेष ध्यान रखें और कंपनी से सारी चीजें क्लियर कर ले।

दो साल का अनुभव इन पदों के लिए..
रोजगार मेला हो या फिर कॉलेज का कैंपस आजकल कंपनियां अनुभव युवाओं को ज्यादा तवज्जो देती है। अगर आपके पास पुराना कोई अनुभव है तो उसका सर्टिफिकेट लेकर जरूर जाएं। जिससे आपको कंपनी सैलेरी अच्छी ऑफर करें।
हैवी वाहन लाइसेंस 2 वर्ष, मेडिकल टेक्नीशियन नर्सिंग में 2 साल, कक्षा दसवीं से स्नातक आईटीआई डिप्लोमा, एमबीए फ्रेशर, टेक्निकल नॉन टेक्निकल अनुभवी आदि।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्र
बता दें कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए 18 से 40 वर्ष तक उम्र होना जरूरी है। कंपनी अलग-अलग आयु के युवाओं का चयन करेंगी। महिला और पुरुष दोनों ही आवेदक जॉब फेयर में शामिल हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ACP सचिन अतुलकर ने किया शातिर चोरों का खुलासा, सूने मकान को बनाते थे निशाना












Click it and Unblock the Notifications