चुनाव में लापरवाही बरतने पर 2 कर्मचारी निलंबित

जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव के दौरान तैनाती का आदेश मानने से इंकार करने की वजह से भोपाल विकास प्राधिकरण के कार्यभारित लिपिक फजलुर्रहमान को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा लोक शिक्षण संचालनालय की सहायक सनीजा खान को ग्राउंड सामग्री वितरण स्थल से बगैर सूचना के अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया है।
विद्यालय के सहायक प्राध्यापक आनंद जयन्त बाडेकर व वैभव पौराणिक, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय के प्राध्यापक एस. के. जैन, आयुक्त उच्च शिक्षा कार्यालय के विशेष कर्तव्य अधिकारी ए. एस. यादव, और आयुक्त पुरातत्व अभिलेखागार की प्रयोगशाला सहायक राखी उइके को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के चलते कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications