Video: ‘थोड़ा ड्रामा तो करना चाहिए यार, कर लो..’, क्या मिशन 2023 की MP में ऐसे हो रही है तैयारी?

एमपी के कांग्रेसी विधायक जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस की एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें कॉन्फ्रेंस शुरू होने के पहले वह कुणाल चौधरी को बोल रहे है कि थोड़ा ड्रामा तो करना चाहिए.. ।

mp congress

मप्र के कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के वीडियो की एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाले नरेंद्र सलूजा ने भी उस वीडियो को ट्वीट किया है, जिसमें जीतू पटवारी मीडिया के सामने बोलने के पहले तैयारी कर रहे थे। उनके बगल में बैठे कुणाल चौधरी से वह यह कहते नजर आ रहे है कि 'थोड़ा ड्रामा तो करना चाहिए यार..तभी कुणाल कहते है कि कर लो..कर लो'। इसके बाद जीतू ने बीजेपी सरकार पर कई आरोप भी लगाए। लेकिन पहली वीडियो क्लिप पर बीजेपी चुटकियां ले रही है।


गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजे के आने के बाद से एक दम मप्र में सियासी पारा बढ़ता जा रहा हैं। कुछ दिनों से जो नेता और कांग्रेसी विधायक शांत-शांत से नजर आ रहे थे, वह मीडिया के सामने हाजिर होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी भी उन्ही में से है। भाजपा में कुछ दिनों पहले शामिल हुए नरेंद्र सलूजा ने उनका एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह कुणाल को यह कहते दिखे कि 'थोड़ा ड्रामा तो करना चाहिए..' । ड्रामे की यह बात किसके लिए कही? क्या मीडिया में इस तरह दिखाई देने के लिए या फिर दूसरी वजह से ...यह तो नहीं पता। लेकिन बीजेपी नेता इस पर तरह तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेस की, तो शिवराज सरकार को आड़े हाथों लिया। उनके औचक निरीक्षण फिर अधिकारी कर्मचारियों को सस्पेंड करने की बात को दिखावा नौटंकी करार दिया।


जीतू के इस वीडियो पर यूजर तरह तरह से कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने राहुल गांधी को भी टारगेट किया और लिखा कि वह राष्ट्रीय कॉमेडियन है। दूसरा प्रदेश का ड्रामेबाज जीतू पटवारी। हाल फिलहाल सियासी गलियारों में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि कांग्रेस आगामी चुनाव की इस तरह की ड्रामों के साथ ही करेगी। वो भी माइक चालू रखकर कि विरोधी पार्टी और पब्लिक सब कुछ जान जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+