MP कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने लगाई घोषणाओं की झड़ी, 5 हॉर्स पावर तक बिजली मुफ्त, किसानों का कर्जा माफ
MP News: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने आज पत्रकार वार्ता में घोषणाओं की झड़ी लगा दी। कमलनाथ ने कहा कि हम नर्मदा सेना बना रहे हैं। '28 इलाकों में जहां से नर्मदा गुजरती है, वहां सदस्य बनाए जाएंगे। कमलनाथ ने कहा कि यह गैर राजनीति के सीएम शिवराज सिंह भी इसमें सदस्य बन सकते हैं मुझे एतराज नहीं है। अगर मैं मान जाएगी नर्मदा में रेत का धंधा बंद हो जाएगा तो मैं सीएम शिवराज सिंह को भी इसका सदस्य बनने के लिए आमंत्रित करता हूं'
राजधानी भोपाल में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में किसानों के लिए पांच ऐलान किए उन्होंने कहा कि सरकार आने पर वे से लागू करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश के किसानों की बदहाली के अंत और खुशहाली की शुरुआत का खाका पेश कर दिया है। प्रदेश में 4 महीने बाद बनने वाली कांग्रेस सरकार कृषक न्याय योजना लेकर आएगी। यह योजना मध्य प्रदेश के किसानों की खुशहाली की गारंटी है।

योजना के अंतर्गत
1. 5 हॉर्स पावर का बिल माफ
2. बिजली का बकाया माफ
3. किसानों का कर्जा माफ
4. आंदोलनों के मुकदमे माफ
5. 12 घंटे बिजली का रास्ता साफ
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इन सब पर अध्ययन कर यह तय किया है कि हम कृषि न्याय योजना लाएंगे। पिछली सरकार में हमने किसानों का कर्ज माफ करने की नीति बनाई थी। पहली किस्त में 27 लाख किसानों का कर्ज माफ भी कर दिया था। कर्ज माफी की जो घोषणा हमने की थी, उसे चलाते रहेंगे। दूसरी, तीसरी किस्त में कर्ज माफी करेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के पुराने बिजली बिल माफ किए जाएंगे। 5 हॉर्स पावर के सिंचाई पंप (स्थायी/अस्थायी) के लिए फ्री बिजली दी जाएगी। प्रदेश के 37 लाख किसानों को इससे फायदा होगा। किसानों को 12 घंटे लगातार बिजली दी जाएगी। मकसद खेती की लागत घटाना है। पूर्व CM ने कहा कि 'जब किसान कोई आंदोलन करता है, तो FIR कर उसे जेल मिलती है। आंदोलन करने पर किसानों के खिलाफ जितने भी केस दर्ज हुए हैं, सभी वापस लिए जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications