MP Congress में सीएम फेस पर चिक-चिक, अरुण यादव के बाद राहुल सिंह बोले- फैसला विधायक दल करेगा

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सीएम का चेहरा कौन होगा, इस पर पार्टी के अन्दर ही मतभेद जारी हैं। अरुण यादव के बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष राहुल सिंह ने भी कहा कि फैसला विधायक दल ही करेगा।

mp congress

MP Congress Cm Face tension:एमपी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के लिए सीएम फेस कौन होगा? इस पर कलह शुरू हो गई है। पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के बाद अब पार्टी के सीनियर लीडर और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने यादव के सुर में सुर मिलाया और बोले कि सीएम कौन होगा, इसका फैसला विधायल दल की बैठक में होगा, अभी से किसी तरह के कयास बेमानी है। ये बयान तब आए जब नए साल की शुरुआत से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए कार्यकर्ताओं ने कई जगह पर होर्डिंग लगवाए।

congress

मध्य प्रदेश कांग्रेस में सब कुछ ठीक चले, ऐसे कैसे हो सकता है। अब चुनाव करीब है तो गुटीय नेता भी मुखर हो रहे हैं। इन दिनों मामला पार्टी की तरफ से सीएम फेस को लेकर मचा है। पहले पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव और अब पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने वैसा ही बयान देकर इस घमासान को और बढ़ा दिया है। यादव ने कहा था कि कांग्रेस में सीएम चुनने की एक प्रक्रिया होती है। विधायकों के नम्बर्स के आधार पर बैठक में नाम तय किया जाता है। उसके बाद अजय सिंह ने भी यादव के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस की सरकार आई तो विधायक दल ही तय करेगा कि सीएम कौन होगा?

kamal nath

इससे उलट नए साल की शुरुआत से प्रदेश के कई हिस्सों में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के होर्डिंग फ्लेक्स चर्चा का विषय बने। जिसमें पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावी सीएम के रूप में प्रोजेक्ट किया। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ऑफिशियल ट्वीटर हेंडिल पर जो इमेज लगी है, उसमें अकेले उनकी फोटो के साथ लिखा हुआ है कि नया साल नई सरकार। जिसके कई तरह के मायने निकाले जा रहे है। फिलहाल जिस तरह से अरुण यादव और अजय सिंह के बयान सामने आए, उससे सियासत और गरमा गई है।

ये भी पढ़े-BJP में आने के न्यौते पर अरुण यादव ने दिया बड़ा बयान, कांग्रेस को लेकर कह दी ये बात\

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+