Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

विधानसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस ने नई टीम की घोषित, 50 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव, 64 जिला अध्यक्ष बनाए गए

विधानसभा चुनाव से पहले MP कांग्रेस ने नई टीम की घोषित

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में कांग्रेस ने कमर कस ली है। पीसीसी चीफ कमलनाथ ने नई टीम का ऐलान कर दिया हैं। आज ए आई सी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने एक लिस्ट जारी की है। जिसमें 105 प्रदेश महामंत्री और 50 उपाध्यक्ष बनाए गए। उपाध्यक्ष की लिस्ट में सीएम शिवराज के साले संजय सिंह मसानी का भी नाम है। कांग्रेस ने एक बार फिर उन्हें उपाध्यक्ष का पद सौंपा है। सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की लिस्ट भी जारी कर दी गई है। भोपाल के शहर और ग्रामीण जिलाध्यक्ष पर कोई फैसला नहीं किया है। कांग्रेस किस टीम में नर्मदा पुरम संभाग पर पकड़ रखने वाले मानक अग्रवाल की भी वापसी हुई है। भाई राजीव सिंह को महामंत्री से उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।

मध्य प्रदेश पॉलीटिकल अफेयर्स कमेटी में कमलऔर नकुल नाथ दोनों शामिल

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एमपी कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी का गठन करते हुए पिता-पुत्र कमलनाथ और नकुल नाथ दोनों को इसमें जगह दी गई। केंद्रीय बैंक द्वारा बनाई गई किस सदस्य कमेटी में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ फूल सीएम दिग्विजय सिंह नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के अलावा कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह राहुल,सुरेश पचौरी अरुण यादव, विवेक तंखा, राजमणि पटेल, नकुल नाथ, बाला बच्चन,जीतू पटवारी, सुरेंद्र चौधरी,रामनिवास रावत,नर्मदा प्रसाद प्रजापति, सज्जन सिंह वर्मा और भोपाल के विधायक आरिफ अकील, कमलेश्वर पटेल, महेंद्र जोशी रामेश्वर नीखरा और शोभा ओझा को शामिल किया गया हैं।

50 नेताओं को बनाया गया एमपी कांग्रेस उपाध्यक्ष

50 नेताओं को बनाया गया एमपी कांग्रेस उपाध्यक्ष

एमपी कांग्रेस में अभय दुबे, अजय चौरसिया अजय शाह, अजीता बाजपाई पांडे,अर्चना जयसवाल, अशोक सिंह, बालेंद्र शुक्ला,आशुतोष वर्मा, बटुक शंकर जोशी, चंद्रप्रभाष शेखर, गजेंद्र सिंह राजू खेड़ी, दीपक सक्सेना, गंगा तिवारी गोविंद गोयल हमीद काजू शेक जेपी धनोपिया खिजर मोहम्मद कुरेशी महेंद्र जोशी महेंद्र सिंह चौहान मानक अग्रवाल मनीष सिंह, मुजीब कुरैशी, नन्हे लाल धुर्वे, नरेंद्र नाहटा,नेहा सिंह, नूरी खान, फूल सिंह बरैया, प्रकाश जैन, प्रताप भानु शर्मा, प्रताप सिंह लोधी, राजकुमार पटेल, राजाराम त्रिपाठी, राजीव सिंह,रामप्रकाश यादव, राम गरीब बनवासी, रामेश्वर नीखरा, रामसेवक गुर्जर, साजिद अली, संजय सिंह मसानी, संजीव मोहन गुप्ता, शोभ ओझा सुभाष सोजतिया स्वप्निल कोठारी सैयद अली तिलक सिंह लोधी ताराचंद पटेल बीके बाथम रविंद्र तिवारी विश्वेश्वर भगत यह सभी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

एमपी में कांग्रेस के 105 नेताओं को बनाए गए महासचिव

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 105 महासचिव की लिस्ट जारी की है। इनमें अब्दुल नासिर, अजय ओझा अमित शर्मा, अब्दुल रहमान फारुकी, अनुराधा शेंगे, अनुराग गढ़वाल, अशोक दांगी, आसिफ जकी,अवनीश भार्गव, भूपेंद्र सिंह मोहासा, ब्रिज भूषण शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, चेतन यादव, दशरथ गुर्जर, दीप चंद यादव, देवदत्त सोनी, देवेंद्र टेकराम, देवेंद्र तोमर, धर्मेश घई, दिनेश यादव, कमलापत आर्य, महेंद्र सिंह चौहान, फरजाना खान, गंभीर सिंह गोविंद मुजाल्दे वह अन्य नाम शामिल है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने करीब 10 जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित किए है। जिनमें मुरैना ग्रामीण जिला अध्यक्ष, सागर में शहर और ग्रामीण अध्यक्ष, अनूपपुर, रतलाम ग्रामीण खरगोन में जिलाध्यक्ष के पद रिक्त हैं। वही निमाड़ अंचल के बुरहानपुर, खंडवा दोनों जिलों में शहर और ग्रामीण कार्यों में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष से काम चल रहा था शहडोल में सुभाष गुप्ता, जिला कटनी शहर में विक्रम खम्परिया बतौर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष काम कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+