MP CM Oath ceremony: डॉ. मोहन यादव की ताजपोशी, शिवराज सिंह का बदल गया पता, 2018 में भी हुए थे शिफ्ट

MP CM Oath ceremony: मध्य प्रदेश में नई सरकार के नए सीएम की ताजपोशी होने के बाद अब शिवराज सिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री बन गए। कुर्सी बदलने के साथ भोपाल में शिवराज का पता भी बदल गया हैं। शिफ्टिंग भी शुरू हो गई है।

शिवराज के लिए नया पता 'नया' नहीं हैं। 2018 में हार के बाद इसी जगह शिवराज सिंह रह चुके हैं। अब उनका नया निवास का पता 74 बंगला बी-8 होगा|

उज्जैन दक्षिण सीट से नवनिर्वाचित विधायक डॉ. मोहन यादव के रूप में सीएम के नाम का ऐलान हुआ था। इसके कुछ समय बाद ही शिवराज सिंह ने अपना इस्तीफ़ा राज्यपाल मंगुभाई पटेल को सौंप दिया था। शिवराज 18 साल सीएम की कुर्सी पर रहे।

after-MP-CM-Oath-Shivraj-Singh-s-address-changed

राजधानी भोपाल में बड़े तालाब किनारे श्यामला हिल्स स्थित आलीशान सरकारी बंगले को छोड़ शिवराज सिंह चौहान अब लिंक रोड नंबर-1 स्थित 74 बंगले के बंगला नंबर बी-8 में रहेंगे।

सांसद बनने पर अलॉट हुआ था यह बंगला
दस्तावेज बताते हैं कि शिवराज सिंह चौहान को 74 बंगला स्थित बी-8 बंगला साल 2005 में सांसद बनने पर अलॉट किया गया था। इसके बाद शिवराज मुख्यमंत्री बने और मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हो गए थे। इसके बाद 2018 तक श्यामला हिल्स पर ही रह रहे। 2020 में दोबारा मुख्यमंत्री बने और फिर सीएम हाउस में वापसी की। अब मोहन यादव के सीएम बनने पर शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर बंगला नम्बर बी-8 का रुख किया है|

सीएम हाउस पर कीमती पेंटिंग-मोमेंटो
डॉ. मोहन यादव के शपथ लेने के एक दिन पहले 12 दिसंबर से श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री निवास को खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी| इसके साथ ही कीमती पेंटिंग्स, मोमेंटो और समान की शिफ्टिंग शुरू की गई है| बताया जा रहा है कि हाउस शिफ्टिंग का पूरे काम में एक-दो दिन और लगेंगे। बी-8 बंगले के साथ ही बी-7 बंगले को भी दीवार तोड़ कर मिला दिया गया है| सूत्रों की मानें तो पिछले डेढ़ साल से इस बंगले में तोड़-फोड़ के साथ ही निर्माण और इंटिरियर का काम चल रहा था|

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+