MP CM Kisan Yojana 14th Installment: एमपी के किसनों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस दिन आपके खाते में आएंगे पैसे
MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश के लाखों किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana) की अगली किस्त को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों के लिए अब अच्छी खबर है।
खास तौर पर योजना की 14वीं किस्त को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और माना जा रहा है कि आने वाले समय में सरकार इस पर आधिकारिक घोषणा कर सकती है।

प्रदेश सरकार लगातार यह स्पष्ट कर रही है कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। CM किसान योजना पूरी तरह से पटरी पर है और जिन किसानों के दस्तावेज और बैंक संबंधी औपचारिकताएं पूरी हैं, उनके खाते में तय समय पर राशि पहुंचाई जाएगी।
CM Kisan Yojana की अगली किस्त कब आ सकती है ?
हालांकि सरकार की ओर से अभी तक 14वीं किस्त की पक्की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों और पिछली किस्तों के पैटर्न को देखें तो माना जा रहा है कि फरवरी 2026 तक अगली किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। जैसे ही राज्य सरकार की ओर से आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, किसानों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी।
अगर खाते में पैसा न आए तो क्या करें?
अगर तय समय तक आपके खाते में CM किसान योजना की राशि नहीं आती है, तो सबसे पहले घबराएं नहीं। सरकार ने किसानों की सहायता के लिए हेल्पलाइन की व्यवस्था की है।
MP CM हेल्पलाइन नंबर: 181
यहां किसान अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। हालांकि, ज्यादा कॉल्स के कारण कई बार लाइन व्यस्त रहती है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। अगर फोन के जरिए बात न हो पाए, तो किसान अपने Agriculture Supervisor या पटवारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं।
CM Kisan Kalyan Yojana के पैसा पाने के लिए जरूरी शर्तें
CM किसान कल्याण योजना का लाभ पाने के लिए कुछ जरूरी शर्तों का पूरा होना बेहद जरूरी है-
आधार सीडिंग (Aadhaar Seeding)
किसान का बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है। बिना आधार सीडिंग के DBT के जरिए पैसा ट्रांसफर नहीं होगा।
DBT इनेबल्ड अकाउंट
किसान अपने बैंक जाकर यह सुनिश्चित करें कि उनका खाता DBT (Direct Benefit Transfer) के लिए एक्टिव है। बैंक में साफ तौर पर कहें कि "मेरा DBT चालू कर दीजिए।"
भूमि सत्यापन (Land Verification)
जमीन से जुड़ी जानकारी का सही और अपडेट होना जरूरी है। ऑनलाइन रिकॉर्ड में अगर कोई गड़बड़ी है, तो पटवारी या संबंधित विभाग के माध्यम से उसे ठीक करवाएं। सिर्फ मौखिक आग्रह से नहीं, बल्कि दस्तावेजों के साथ आवेदन करें।
e-KYC अपडेट
जिन किसानों की e-KYC पूरी नहीं है, उनकी किस्त अटक सकती है। इसलिए समय रहते e-KYC की स्थिति जरूर जांच लें।
अफवाहों से रहें दूर
सरकार और कृषि विभाग बार-बार किसानों को यह सलाह दे रहे हैं कि वे सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर चल रही अफवाहों पर भरोसा न करें। किस्त से जुड़ी सही और आधिकारिक जानकारी केवल सरकारी पोर्टल, कृषि विभाग या अधिकृत सूचना माध्यमों से ही लें।
MP CM Kisan Kalyan Yojana की 15वीं किस्त को लेकर किसानों को निराश होने की जरूरत नहीं है। सरकार का कहना है कि योजना जारी है और पात्र किसानों को इसका लाभ जरूर मिलेगा। बस जरूरी है कि आपका बैंक खाता, आधार, DBT, भूमि रिकॉर्ड और e-KYC पूरी तरह सही हों। फिलहाल किसानों को फरवरी 2026 तक इंतजार करने की सलाह दी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications