MP CM Kisan Kalyan Yojana:14वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसान Beneficiary List कैसे देखें,खाते में कब आएगा पैसा
MP CM Kisan Kalyan Yojana 14th Installment: मध्य प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार कई जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन्हीं योजनाओं में एक महत्वपूर्ण योजना है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (CM Kisan Kalyan Yojana MP)।
इस योजना के तहत राज्य के पात्र किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे खेती-किसानी से जुड़े खर्चों में राहत मिल सके। इस समय प्रदेश के लाखों किसान किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राज्य सरकार पहले ही इस योजना के तहत 13 किस्तें जारी कर चुकी है और अब किसानों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि अगली किस्त कब आएगी, किसान बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे देख सकते है।
Check MP CM Kisan Beneficiary List 2026: मुख्यमंत्री किसान योजना की लाभार्थी लिस्ट कैसे देखें?
मध्य प्रदेश के किसान अपनी पात्रता और भुगतान की स्थिति ऑनलाइन भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें संबंधित सरकारी पोर्टल पर जाकर आधार या रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए जानकारी देखनी होगी। किसान SAARA पोर्टल के माध्यम से अपनी पात्रता और लिस्ट चेक कर सकते हैं:
Step 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट saara.mp.gov.in (Smart Application for Revenue Administration) पर जाएं।
Step 2. होमपेज पर नीचे स्क्रॉल करें और 'मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना' (CM Kisan Kalyan Yojana) के विकल्प पर क्लिक करें।
Step 3. यहां आपको 'Beneficiary Status या 'योजना के लाभार्थी' का विकल्प मिलेगा।
Step 4. अब अपना आधार नंबर या PM-Kisan ID दर्ज करें।
Step 5. 'खोजें' (Search) बटन पर क्लिक करें।
Step 6. यदि आपका नाम सूची में है, तो आपकी पूरी जानकारी (नाम, पिता का नाम, बैंक अकाउंट और पिछली किस्तों का विवरण) स्क्रीन पर आ जाएगी।
CM Kisan Kalyan Yojana की 14वीं किस्त कब आएगी?
किसानों के लिए राहत की खबर है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त मार्च के पहले हफ्ते, यानी होली से पहले किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि, अभी तक राज्य सरकार की ओर से इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां लगभग पूरी मानी जा रही हैं।
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना मध्य प्रदेश के किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने की दिशा में एक अहम कदम है। इससे किसानों को खेती में निवेश, बीज-खाद की खरीद और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है। अगर आप भी CM Kisan Kalyan Yojana MP के लाभार्थी हैं, तो जल्द से जल्द अपनी e-KYC और बैंक डिटेल्स चेक कर लें। संभावना है कि होली से पहले 14वीं किस्त आपके खाते में पहुंच जाए और किसानों को बड़ी राहत मिले।












Click it and Unblock the Notifications