शहीद सिपाही के परिवार को 10 लाख रुपए मुआवजा देगी एमपी सरकार
शहीद हुए सिपाही के परिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुए सिमी आतंकवादियों को जेल से रोकने के दौरान शहीद हुए सिपाही के परिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। हेड कांस्टेबल रमा शंकर यादव आतंकियों को रोकने की कोशिश के दौरान शहीद हो गए।

55 साल के रमाशंकर ने अपने साहस का परिचय देते हुए जेल से भाग रहे सिमी के 8 आतंकियों को रोकने की कोशिश की। इस कोशिश के दौरान आतंकियों ने थाली का चाकू बनाकर उनपर हमला किया।
बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के रहने वाले रमाशंकर अपने परिवार के साथ भोपाल में ही रहते थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है। बेटी की शादी दिसंबर में होने वाली थी, लेकिन अब उसे टाल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications