MP By Election Result 2020 : मध्य प्रदेश की 28 में से 19 सीटों पर BJP आगे
मध्य प्रदेश उपचुनाव की 28 में से 19 सीटों पर भाजपा आगे
भोपाल। मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के मतों की गणना सुबह आठ बजे से जारी है। मध्य प्रदेश के 19 जिलों की 28 सीटों में से 19 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। उपचुनाव परिणाम के शुरुआती रुझानों से चार दिन पहले ही भाजपा के लिए दिवाली मनती दिख रही है।
Recommended Video

बता दें कि मध्य प्रदेश उपचुनाव 2020 के मतों की गणना शुरू होने के साथ ही भाजपा 15 और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चले रहे थे, मगर 11 बजते-बजते भाजपा 28 में से 19 सीटों पर आगे हो गई।
बता दें कि मध्य प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम कमलनाथ समेत शिवराज सरकार के 12 मंत्रियों की प्रतिष्ठा उपचुनाव 2020 में दांव पर लगी हुई है, क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव जीतकर कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी, जो सालभर टिक पाई।
ज्योतिरादित्य सिंधिया व उनके दो दर्जन विधायक का कांग्रेस से मोहमंग हो गया था और उन्होंने हाथ का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। इससे कमलनाथ की सरकार अल्पमत में आ गई थी। फिर शिवराज सिंह चौहान की सत्ता में वापसी हुई।












Click it and Unblock the Notifications