MP Bullet Train: इंदौर-भोपाल हाई-स्पीड कॉरिडोर पर आ गई गुड न्यूज, मध्य प्रदेश बनेगा रेल कनेक्टिविटी हब
MP Bullet Train: इस बार के आम बजट में केंद्र सरकार ने खास तौर पर रेलवे नेटवर्क के विस्तार और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने पर जोर दिया है। मध्य प्रदेश में बुलेट ट्रेन परियोजना देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने जा रही है। यह परियोजना भारत के राष्ट्रीय हाई-स्पीड रेल प्रोग्राम का हिस्सा है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य प्रमुख शहरों के बीच तेज़, आधुनिक और सुरक्षित रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।
पीएम नरेंद्र मोदी भी कई बार कह चुके हैं कि विकसित भारत का सपना कनेक्टिविटी की रफ्तार के बिना संभव नहीं है। भारत के हर कोने को हवाई सेवाओं के साथ ही हाई स्पीड रेल कॉरिडोर और हाईवे से जोड़ना जरूरी है। मध्य प्रदेश के प्रमुख शहर राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर को इस हाई स्पीड रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

MP Bullet Train: इन रूट पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन
मध्य प्रदेश में बुलेट ट्रेन की संभावित सेवाएं मुख्य रूप से दो बड़े कॉरिडोर से जुड़ी हुई हैं
मुंबई-नागपुर-पटना हाई-स्पीड कॉरिडोर
वाराणसी-इंदौर-मुंबई हाई-स्पीड कॉरिडोर
Madhya Pradesh की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगी रफ्तार
बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के जरिए मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी तेज रफ्तार मिलेगी। प्रदेश सरकार टूरिज्म के विस्तार के लिए लगातार काम कर रही है। उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसे ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा, जबलपुर, ग्वालियर, भोपाल जैसे शहरों में भी टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं। देशी के अलावा विदेशी पर्यटकों की भी बड़ी संख्या यहां पहुंच रही है। बुलेट ट्रेन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
प्रदेश के ये प्रमुख शहर जोड़े जाएंगे रेल कॉरिडोर से
इंदौर: प्रमुख रूट का हिस्सा
भोपाल: नेशनल राजधानी एक्सटेंशन कॉरिडोर के अंतर्गत
ग्वालियर/जबलपुर: मध्य प्रदेश के पूर्वी भाग के लिए कनेक्टिविटी
MP Bullet Train Project: यात्रा समय में होगी भारी कटौती
- इन बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का लक्ष्य है कि यात्रियों को तेज सफर के साथ सुविधाजनक अनुभव मिले। पारंपरिक एक्सप्रेस ट्रेनों की तुलना में बुलेट ट्रेन की रफ्तार कहीं अधिक तेज होगी।
- इंदौर से मुंबई के सफर में अभी 10-12 घंटे लगते हैं, जबकि बुलेट ट्रेन से यह सफर महज 3-4 घंटे में होगा।
- इंदौर से भोपाल का सफर अमूमन 3-4 घंटे में पूरा होता है। हाई स्पीड कॉरिडोर से यह सफर 1 घंटे से भी कम समय में होगा।












Click it and Unblock the Notifications