MP: आर्मेनिया से भारत पहुंचा MBBS छात्र का पार्थिव शरीर, मौत के 14 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार
रीवा 10 सितंबर। आर्मेनिया देश में मौत के 14 दिन बाद रीवा के एमबीबीएस आशुतोष द्विवेदी का पार्थिव शरीर भारत पहुंचा है। दिल्ली एयरपोर्ट से उसके शव को ग्रह गृम लाया गया जंहा अंतिम संस्कार परिजनों को द्वारा किया गया। दरअसल आर्मेनिया देश के येरेवन शहर स्थित सेंट तेरेजा विश्वविद्यालय में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए रीवा का छात्र आशुतोष द्विवेदी गया हुआ था। जहां उसकी 28 सिंतबर को अचानक मौत हो गई थी। इसकी सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने परिजनों को दिए और परिजन लगातार शव भारत लाने की मांग प्रशासन और सरकार से कर रहे थे।

आर्मेनिया देश में एमबीबीएस की कर रहा था पढ़ाई
आर्मेनिया देश के येरेवन शहर के अंतर्गत सेंट तेरेजा विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए छात्र आशुतोष द्विवेदी का पार्थिव शरीर 15 दिनों बाद भारत पहुंच गया है। मृतक छात्र के चचेरे भाई अरविंद द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट में 10 सितंबर की देर रात 2.50 बजे डेड बॉडी आई है।

दिल्ली एयरपोर्ट से एंबुलेंस के माध्यम से लाया गया पार्थिव शरीर
दिल्ली एयरपोर्ट से प्राइवेट एंबुलेंस की मदद से लखनऊ, प्रयागराज मार्ग होते हुए रीवा जिले के त्योंथर जनपद स्थित सोहर्वा गृह ग्राम शाम 4 बजे पार्थिव शरीर पहुंचा। वहां पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित करने के बाद शाम 5 बजे 15 दिन बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

28 अगस्त को आई थी निधन की जानकारी
बता दें कि आशुतोष द्विवेदी पुत्र कैलाश नारायण उम्र 27 साल निवासी सोहर्वा मेडिकल 4 ईयर की आर्मेनिया में पढ़ाई कर रहा था। 28 अगस्त को यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने निधन की सूचना दी। 29 अगस्त को सांसद जनार्दन मिश्रा ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा।

पार्थिव शरीर में लगाया गया था एम्बाल्मिंग लेप
दावा किया कि जब किसी व्यक्ति की मौत हो जाती है। फिर किन्हीं कारणों से पार्थिव शरीर को लंबे समय तक रखा जाना हो, तो शव को सड़ने से बचाने के लिए एम्बाल्मिंग लेप को शरीर पर लगाया जाता है। इसको लगाने के बाद डेड बॉडी में बदबू नहीं आती है।

14 दिनों बात हुआ दाह संस्कार, सरकार ने की मदद
मृतक छात्र के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया है कि 14 दिन बाद लाश इंडिया आई है। इस कार्य में विदेश मंत्रालय और आर्मेनिया स्थित भारतीय दूतावास के सहयोग मिला है। आर्मेनिया से दिल्ली एयरपोर्ट तक का खर्चा मध्य प्रदेश सरकार ने उठाया है। हमको सिर्फ दिल्ली से रीवा के एंबुलेंस का 34 हजार रुपए किराया वहन करना पड़ा है। देर से ही सही पर केन्द्र सरकार और शिवराज सरकार ने पूरी मदद की है।












Click it and Unblock the Notifications