MP Board Supplementary Exam 2023: एमपी बोर्ड पूरक परीक्षा की तिथि घोषित, यहां करना है रजिस्ट्रेशन
MP Board:माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश ने एमपी बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा 2023 की तारीखें की घोषणा कर दी है।एमपीबीएसई 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेटशीट एमपीबीएसई की आधिकारिक साइट mpbse.nic.in पर उपलब्ध है।

MP Board 10th, 12th supplementary exam 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड कक्षा दसवीं-बारहवीं की पूरक परीक्षा की समय सारणी घोषित करती है। साथ ही परीक्षा फॉर्म भरने का दिशा निर्देश, फीस और गाइडलाइन भी जारी कर दिए गए हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश की ओर से जारी टाइम टेबल के मुताबिक 12वीं, 10वीं पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षा, 12वीं दूसरा अवसर (सेकेंड चांस) परीक्षा के आवेदन फार्म 31 मई 2023 से रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे।
एमपी बोर्ड ने इस साल दसवीं में बेस्ट फाइव योजना के तहत परीक्षा रिजल्ट जारी किया था। बेस्ट फाइनल योजना के तहत यदि विद्यार्थी एक सब्जेक्ट में फेल होता है और उसका परीक्षा रिजल्ट पास घोषित किया गया है। तो अगर छात्र फेल वाले विषय की पूरक परीक्षा देना चाहे तो उसी वर्ष की पूरक परीक्षा में बैठ सकता है। ऐसे विद्यार्थी 31 मई से 15 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अगर कोई छात्र रीचेकिंग के लिए फार्म भरता है और उसका परिणाम बदल जाता है तो ऐसे विद्यार्थी परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले तक यानी 16 जुलाई तक एग्जाम आवेदन कर सकेंगे।
जो छात्र पूरक परीक्षा में बैठने का पात्र है। वह एमपी ऑनलाइन के कियोस्क पर अपनी मुख्य पूरक रिजल्ट के आधार पर पूरक के विषय, रोल नंबर की डिटेल देकर फीस का भुगतान कर परीक्षा फार्म भर सकेंगे। जो विद्यार्थी खुद कियोस्क में जाकर आवेदन नहीं करना चाहते वह अपने स्कूल में जाकर अपना नाम, रोल नंबर, सप्लीमेंट्री के विषय की जानकारी भरने के साथ परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड ने बारहवीं में केवल एक विषय तथा दसवीं में 2 विषय में फेल छात्रों को सप्लीमेंट्री मान्य होंगे। बारहवीं के सभी विषयों की पूरक परीक्षा 17 जुलाई को और दसवीं की पूरक परीक्षा 18 जुलाई 2023 से 27 जुलाई सुबह 9 बजे से 12 बजे के बीच परीक्षा केंद्रों पर होगी।
दसवीं-बारहवीं परीक्षा के ऐसे विषय जिनमें प्रैक्टिकल होता है। उनमें थ्योरी या प्रैक्टिकल जिनमें भी छात्र फेल रहे हैं। उस भाग में ही बैठना होगा। अगर कोई छात्र केवल प्रैक्टिकल में फेल है। तो थ्योरी में बैठने की जरूरत नहीं है। अगर कोई प्रैक्टिकल में पास है और थ्योरी में फेल है तो उसे प्रैक्टिकल देने की आवश्यकता नहीं है।
जानिए कितनी लगेगी फीस: प्रति विषय परीक्षा फीस - दसवीं-बारहवीं रेगुलर व प्राइवेट - 350 रुपये, परीक्षा फीस (12वीं वोकेश्नल) - 2 विषय तक - 350 रुपये, 4 विषय तक - 500 रुपये, 4 से अधिक विषय तक - 600 रुपये, ऑनलाइन कियोस्क संचालक को देय शुल्क - (उक्त परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त) 25 रुपये। पूराक परीक्षा के एडमिट कार्ड 30 जून से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे।
Recommended Video

एमपी बोर्ड बारहवीं में कुल 729426 छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें से 727044 छात्र परीक्षा में बैठे। बारहवीं में पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 401366 है। इस वर्ष बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 55.28% रहा।
एमपी बोर्ड दसवीं की परीक्षा में कुल 946335 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें नियमित छात्रों की संख्या 815364 थी। इस वर्ष 63.29 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए।












Click it and Unblock the Notifications