MP BJP अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को बताया झूठा, बोले- भाई की तरह झूठी गारंटी देने आई बहन प्रियंका

MP Election 2023: BJP के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ग्वालियर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा किए गए वादों को खोखले बताते हुए कहा कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी मध्यप्रदेश आए थे। उन्होंने प्रदेश के किसानों, युवाओं, माता-बहनों सभी से वादे किए थे, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार बनी, तो एक भी वादा पूरा नहीं किया गया। न कर्जमाफी हुई, न युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिला। एक बार फिर कांग्रेस अपने छल-कपट का जाल प्रदेश के नागरिकों पर डालने को तैयार है।

शर्मा ने कहा कि आज ग्वालियर में प्रियंका गांधी ने भी अपने भाई राहुल गांधी की तरह झूठी गारंटी का भ्रमजाल फैलाने का प्रयास किया है, लेकिन प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के झूठ-फरेब को बहुत अच्छी तरह से जान गई है और कांग्रेस के लोग कितने भी हाथ-पैर मार लें, लेकिन जनता उनके बहकावे में नहीं आने वाली।

MP BJP VD Sharma said that Priyanka Gandhi had come to give false guarantees like her brother

मध्यप्रदेश में किसी के आने से फर्क नहीं पड़ता

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस अब एक परिवार तक ही सिमट कर रह गई है। इसलिए उसे बचाने के लिए प्रियंका गांधी, राहुल गांधी निकले हैं। प्रियंका गांधी राजस्थान भी गई थीं, गुजरात भी गई थीं। वे उत्तरप्रदेश भी गई थीं, लेकिन उत्तरप्रदेश से तो गांधी परिवार को पलायन ही करना पड़ा। श्री शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का संगठन मजबूत है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाए जा रहीं गरीब कल्याण की योजनाएं लोगों का जीवन बदल रही हैं। बीते सालों में यहां विकास इतना हुआ है कि कोई भी नेता यहां आ जाए, कोई फर्क नहीं पड़ता।

तुष्टिकरण की राजनीति करती है दोहरे चरित्र वाली कांग्रेस

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र दोहरा है और वह तुष्टिकरण की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी छोटी से छोटी घटना पर ट्वीट करती हैं, लेकिन जब कोई अल्पसंख्यक समुदाय का अपराधी दलित भाई के मुंह में मैला डालता है, तब आप कोई ट्वीट नहीं करतीं और ना ही आप उसके बारे में एक शब्द भी बोलती हैं।

मध्यप्रदेश में ही ऐसे अनेक उदाहरण हैं, जो आपकी तुष्टिकरण की राजनीति को प्रदर्शित करते हैं। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्य राजस्थान भी दुष्कर्म के मामले में देश में टॉप पर है। प्रियंका गांधी इस मामले पर बोलने से चुप क्यों हैं, यह जवाब जनता आपसे पूछना चाहती है। क्या कांग्रेस में महिला सम्मान इसी तरह होता है? उन्होंने कहा कि पिछले दिनों राजस्थान के करौली में अनुसूचित जाति की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद एसिड डालकर उसे जिंदा जला दिया गया। राजस्थान में कांग्रेस सरकार दुष्कर्म की घटनाओं पर लगाम लगाने में असफल क्यों है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+