देश को बांटने वालों को फिर से जोड़ रही है कांग्रेस : भाजपा प्रवक्ता डॉ. केसवानी
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर एमपी भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने तंज कसते हुए कहा कि देश को बांटने वालों को फिर से जोड़ रही है कांग्रेस।
भोपाल,10 सितंबर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर मध्यप्रदेश भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ दुर्गेश केशवानी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की "भारत जोड़ो यात्रा" देश को बांटने वालों को फिर से ताकत देने का काम कर रही है। राहुल गांधी चाहे कितना ही ढोंग क्यों न कर लें, उनकी असलियत लोगों के सामने आ चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल देश को जोड़ने के लिए नहीं, बल्कि देश को तोड़ने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तमिल पादरी जॉर्ज पोन्नैया के विवादित बयान को भी आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की न ईश्वर में आस्था है और न मातृभूमि से प्रेम है, वो कैसे भारत को जोड़ने की बात करेंगे।

होना चाहिए कड़ी कार्रवाई
डॉ केसवानी ने कहा कि आधुनिक विज्ञान इस बात को स्वीकार कर चुका है कि इस पूरे ब्रह्मांड में मानव सभ्यता के अलावा भी अन्य सभ्यताएं हो सकती हैं। हमारी पृथ्वी जिस सौर मंडल में है। वैसे अनगिनत सौर मंडल और आकाशगंगा ब्रह्माण्ड में मौजूद हैं। इन सबकी रचना मनुष्य ने तो नहीं की है। इसलिए ईश्वर कैसे कहा जा सकता है ईश्वर मानव जैसे ही दिखते होंगे। वैसे भी सनातन जिस का सम्मान करता है, उसे ईश्वर तुल्य देखता है। चाहे वो पशु-पक्षी हों। पेड़, मेघ, नदी, पर्वत या अतिथि हों। सभी हमारे धर्म में देव तुल्य माने गए हैं। इसलिए ईश्वर की संरचना के बारे में सोचना उनके अनंत स्वरूप की आलोचना करना ही है। पोन्नैया ये बात पड़ोसी मुल्क में कहने की हिम्मत भी नहीं कर पाते। क्योंकि वहां ईशनिंदा का अंजाम क्या होता है। वे असल में जानते हैं। इसके अलावा यदि उन्हें भारत माता की धरती पर चलने से चर्मरोग होने का डर है, तो उन्हें ऐसे किसी देश में चले जाना चाहिए। जहां उन्हें इन्फेक्शन या चर्म रोग न हों।
बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं बचा : पूर्व सीएम कमलनाथ
बता दे देश में कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। भाजपा ने राहुल गांधी की टीशर्ट को लेकर ट्वीट किया था कि उनकी टी-शर्ट ₹41 हजार की है। जिस पर पूर्व सीएम कमलनाथ बीजेपी पर जमकर बरसे उन्होंने कहा बीजेपी के पास कहने को कुछ नहीं बचा है इसलिए अब वह टीशर्ट पर आ गई है, कल यह लोग जूते पर आ जाएंगे। भाजपा के लोग यह नहीं बताए कि भारत जोड़ो यात्रा में कितने लोग हमारे साथ जुड़े रहे और चल रहे हैं उन्होंने पूर्व सीएम उमा भारती को भी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ने का न्योता दिया।












Click it and Unblock the Notifications