MP Election 2023 में भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर MP बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का बड़ा बयान
MP BJP News: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि आज घोषणापत्र समिति की पहली बैठक संपन्न हुई। समिति ने घोषणा पत्र बनाने के लिए सारे रोडमैप की तैयारी की है।
शर्मा ने कहा कि जनआकांक्षाओं को एकत्रित करते हुए हर व्यक्ति को कैसे हम अपने साथ जोड़ें और उनके जो सुझाव हैं, लोग विकास के बारे में जो विचार करते हैं और प्रदेश के बारे में जो लोग सोचते हैं ऐसे सभी वर्गों को घोषणा-पत्र से जोड़ने का काम करेंगे।

वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस राज में मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था, उसे बीजेपी ने विकसित मध्यप्रदेश बनाया अब मध्यप्रदेश स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनेगा इस परिकल्पना पर भारतीय जनता पार्टी की घोषणा-पत्र समिति ने कई प्रकार के बिंदुओं पर विचार किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि बैठक में घोषणा-पत्र जारी होने की एक पूरी प्रक्रिया होगी उसमें सारी बातें सामने आएगी किस प्रकार से हम जन आकांक्षाओं को घोषणा-पत्र में शामिल करने की एक कार्ययोजना बनाएं और सुझावों का एकत्रीकरण किन-किन माध्यमों से हो सकता है, इसपर भी विस्तृत चर्चा हुई है।
कांग्रेस की घोषित कमेटियों में परिवारवाद की गारंटी
कांग्रेस द्वारा घोषित की गई कैंपेन और चुनाव कमेटी पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं कि कांग्रेस की अगर किसी बात की गारंटी है, तो वह 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है। मध्यप्रदेश में भी कांग्रेस सरकार में घोटालों का उदाहरण हैं- मिस्टर करप्टनाथ और मिस्टर बंटाधार। दूसरा मोदी जी कहते हैं कि इनकी कोई गारंटी है तो वह परिवारवाद की गारंटी है। कांग्रेस की घोषित कमेटी ये दिखाती है कि परिवारवाद की गारंटी है। यह आज इस लिस्ट में भी साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। लेकिन इस कमेटी में यह भी दिख रहा है कि कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह के साथ चोट कर दी है। कमलनाथ अपने बेटे को तो कमेटी में ले आए, लेकिन दिग्विजय सिंह का बेटा नहीं आ पाया।' मध्यप्रदेश कांग्रेस की आज घोषित हुई कमेटी में कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ का नाम परिवारवाद की परंपरा को चरितार्थ करती है।












Click it and Unblock the Notifications