MP News: अनुसूचित जाति वर्ग को साधने अंबेडकर जयंती पर नई योजना का ऐलान कर सकती है बीजेपी
मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार SC वर्ग को साधने के लिए 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बड़ा ऐलान कर सकती है। वहीं 16 अप्रैल को ग्वालियर में 'अंबेडकर महाकुंभ' के नाम से बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में बीजेपी एससी-एसटी वर्ग को साधने के लिए बीजेपी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। बीजेपी सरकार इस बार अंबेडकर जयंती पर अजा वर्ग लिए नई योजना का ऐलान कर सकती है। इसी दौरान बीजेपी संगठन द्वारा अनुसूचित जाति वाली बस्तियों में स्नेह यात्रा निकालने की भी तैयारी की जा रही है।
2 सालों तक आदिवासियों के हित के लिए योजनाएं बनाने और उस पर अमल के बाद बीजेपी सरकार और बीजेपी संगठन का अब फोकस अनुसूचित जाति वर्ग के वोटर को साधने पर है। इसलिए पिछले महीने सागर में संत रविदास मंदिर बनाने की घोषणा हुई और अब इसी माह 14 अप्रैल से 16 अप्रैल के बीच इस वर्ग को लेकर नई योजना के ऐलान पर सरकार और संगठन काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सरकार भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अनुसूचित जाति वर्ग के लिए एक नई योजना का ऐलान कर सकती है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को अंबेडकर की जन्मस्थली महू जाएंगे। वहां सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद में 16 अप्रैल को गवालियर में अनुसूचित जाति वर्ग के व्रहद सम्मेलन में शामिल होंगे। इसी दिन नई योजना घोषित होने की संभावना है क्योंकि ग्वालियर चंबल संभाग के बीजेपी को 2018 के चुनाव में भारी विरोध का सामना करना पड़ा था और बीजेपी को सबसे अधिक नुकसान नहीं हुआ था। इसलिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में होने वाले सम्मेलन को अजा वर्ग के हित लाभ से जोड़कर देखा जा रहा है। दूसरी और बीजेपी संगठन इसी माह अजा बस्तियों स्नेह यात्रा निकालने और अजा वर्ग के प्रबुद्ध शिक्षित, कवि व अन्य क्षेत्र में उपलब्धि रखने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी करेगी।
एक मुट्ठी चावल ईट और गांव की मिट्टी
मध्य प्रदेश के सागर जिले में संत रविदास का 100 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर बनवाने के सीएम शिवराज के ऐलान के बाद प्रदेश भाजपा इसके लिए हर व्यक्ति से एक मुट्ठी चावल, एक ईट और गांव की मिट्टी जुटाकर इस मंदिर निर्माण को वृहद रूप देने की तैयारी में है। इसके लिए पिछले दिनों अजा मोर्चा की बैठक में प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को इसकी कार्य योजना बनाकर काम करने के लिए भी कहा है।












Click it and Unblock the Notifications