लोकसभा चुनाव 2024 में भोपाल से चौंकाने वाला नाम दे सकती है BJP, रामेश्वर शर्मा और सुमित पचौरी के नाम पर चर्चा

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी मध्य प्रदेश में कई चुकाने वाले नामों का ऐलान कर सकती है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम राजधानी से हो सकता है। यहां पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी और विधायक रामेश्वर शर्मा को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

इसके अलावा भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के नाम को लेकर भी चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो यह तीनों नाम ही पैनल में भेजे गए है। वहीं पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम भी भोपाल से सामने आया है।

BJP can give shocking names in Lok Sabha elections 2024, Rameshwar Sharma and Sumit Pachauri

बता दे प्रदेश की 29 सीटों में उम्मीदवारों का चयन करने के लिए भाजपा में मंगलवार को दिनभर मंथन चला था। यह मंथन भोपाल स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुबह विधायकों और सांसदों की बैठक में हुआ था। इसके बाद दोपहर में प्रदेश पदाधिकारियों, शाम को बीजेपी कोर कमेटी और फिर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई। चुनाव समिति की बैठक में, रायशुमारी के बाद, 23 लोकसभा सीटों के संभावित दावेदारों के नामों पर चर्चा की गई।

इन नामों की सूची के साथ, बुधवार को सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, और अन्य सीनियर नेताओं ने दिल्ली की ओर रवाना हुए। यहां, वे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री हितानंद, और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ इस चर्चा को करेंगे।

29 फरवरी को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद, भाजपा की पहली सूची उम्मीदवारों के नामों के बारे में कभी भी घोषित की जा सकती है, ऐसा माना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+