MP News: सदन से सड़क तक सरकार को जगाने में जुटे उमंग सिंघार, बोले- अगर नहीं जागी सरकार तो होगा बड़ा आंदोलन
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र सोमवार को समाप्त हो गया। सत्र के समापन के मौके पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पूरे सत्र में प्रदेश की जनता की आवाज को मजबूती से उठाया और आगे भी जनता के मुद्दों को लेकर सरकार को सतर्क करते रहेंगे।

सदन के भीतर और बाहर दोनों जगह घेरा सरकार को
सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में हर दिन अलग-अलग तरीकों से सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। जहां एक तरफ विधायकों ने विधानसभा परिसर में अनूठे अंदाज में प्रदर्शन कर जनता की आवाज को बुलंद किया, वहीं सदन के भीतर भी विपक्ष ने सरकार को लगातार कटघरे में खड़ा करने का काम किया। सिंघार ने कहा कि कांग्रेस ने जनहित के हर छोटे-बड़े मुद्दे पर सरकार से जवाब मांगा और तथ्यों के साथ सरकार की नीतियों और कामकाज पर सवाल उठाए।
जनता के मुद्दे उठाकर सरकार को जगाने का प्रयास
सत्र समाप्ति के बाद उमंग सिंघार ने मीडिया से बातचीत में कहा, "हमने सदन में प्रदेश की जनता की समस्याओं और विकास के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाकर सरकार को जगाने का काम किया है। लेकिन सरकार जागी है या नहीं, इसका असर आने वाले महीनों में साफ हो जाएगा। यदि सरकार अब भी जनता की समस्याओं पर गंभीर नहीं होती है, तो कांग्रेस मजबूती से सड़कों से लेकर सदन तक आवाज उठाती रहेगी।"
विकास निधि बढ़ाने और पारदर्शिता की मांग
सिंघार ने कहा कि कांग्रेस ने बजट पर भी सवाल उठाते हुए विकास निधि बढ़ाने की मांग रखी है। उन्होंने कहा, "हमारी मांग है कि प्रत्येक विधायक को कम से कम 5 करोड़ रुपये की विकास निधि मिले ताकि वे अपने क्षेत्र में ठोस विकास कार्य करवा सकें। मुख्यमंत्री ने इस पर आश्वासन भी दिया है, लेकिन हम इसकी पूरी निगरानी करेंगे कि यह आश्वासन जमीनी हकीकत में कैसे बदलेगा।"

सदन की कार्यवाही लाइव करने की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा की कार्यवाही को लाइव करने की मांग भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सदन में किस तरह से पक्ष और विपक्ष जनता की बात रखते हैं, यह आम जनता को भी देखना और समझना चाहिए। "सदन की कार्यवाही लाइव होगी तो लोकतंत्र और पारदर्शिता को मजबूती मिलेगी और जनता भी अपने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को देख सकेगी।"
सत्र रहा हंगामेदार
गौरतलब है कि इस बार का सत्र कई अहम मुद्दों और तीखे बहसों के लिए चर्चा में रहा। विपक्ष ने बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं, महंगाई, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मामलों पर सरकार को कई बार कठघरे में खड़ा किया। वहीं, विधानसभा परिसर के बाहर भी कांग्रेस विधायकों ने विभिन्न प्रतीकात्मक तरीकों से प्रदर्शन किए और जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया।
उमंग सिंघार ने अंत में कहा, "कांग्रेस जनता के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सरकार जनता की आवाज को नजरअंदाज न कर सके।"
-
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Telangana में ‘छह गारंटी’ पर घमासान, KTR ने कांग्रेस सरकार से पूछा- आखिर कहां गई वादों वाली फाइल? -
MP News: भोपाल में भारतीय पत्रकार संघ की कार्यकारिणी घोषित, जनसंपर्क विभाग को लेकर CM मोहन यादव से बड़ी मांग -
MP में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ आसान: अब रजिस्ट्री के साथ ही होगा नामांतरण, 30 दिन में अपडेट होगा रिकॉर्ड -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications