MP विधानसभा चुनाव 2023 : कांग्रेस व भाजपा की यात्राएं गरमाई की सियासी माहौल
एमपी में मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए कांग्रेस 26 जनवरी से प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें पदयात्रा होगी। वहीं शिवराज सरकार 5 फरवरी से विकास यात्रा निकालेगी।

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव नवंबर में प्रस्तावित है। अक्टूबर तक आचार संहिता लग सकती है, इसे देखते हुए भाजपा और कांग्रेस के नेता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए कांग्रेस 26 जनवरी से प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान प्रारंभ करने जा रही है। इसमें पदयात्रा होगी। वहीं शिवराज सरकार 5 फरवरी से विकास यात्रा निकालेगी। ये दोनों यात्राएं प्रदेश का सियासी माहौल गर्म कराएंगी, इसे चुनावी अभियान का शंखनाद बताया जा रहा है।
कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के क्रम में हाथ से हाथ जोडों अभियान चलाने का निर्णय लिया है इसमें प्रदेश के सभी गांवों में 1 माह तक पदयात्रा की जाएगी। चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया जाएगा इसमें तत्कालीन कमलनाथ सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ केंद्र और राज्य सरकार की असफलता गिनाई जाएगी। भारत जोड़ो यात्रा के उद्देश्य के साथ में महंगाई, बेरोजगारी, अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग पर हो रहे अत्याचार, पिछड़ा वर्ग को 27% आरक्षण का लाभ न मिल पाना, महिला सुरक्षा और किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी जिला स्तर पर सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। राज्य स्तर पर महिला मार्च और महा रैली होगी, जिसमें पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिस्सा लेंगी। पार्टी की तैयारी इस अभियान से कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ जन जन तक पहुंच बनाने की है।
प्रत्येक गांव और वार्ड तक पहुंचेंगे मंत्री,विधायक
शिवराज सरकार संत रविदास जयंती यानी 5 फरवरी से विकास यात्रा की शुरुआत करेगी। इसकी अगुवाई मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे। ये अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के जरिए चयनित हितग्राहियों को योजनाओं के स्वीकृत पत्र दिए जाएंगे। प्रबुद्ध नागरिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भी व्यक्तिगत संपर्क किया जाएगा। लोकार्पण और शिलान्यास के काम बड़े स्तर पर होंगे। भाजपा संगठन ने भी इसका लाभ उठाने की तैयारी की है। इसे कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ मतदाताओं से संपर्क किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications