MP news: कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा का दावा- मालवा-निमाड़ में BJP से ज्यादा सीट जीतेंगे

MP Assembly Election 2023 के लिए मतदान संपन्न हो चुका है, जहां अब मतगणना को लेकर तैयारियों का सिलसिला जारी है। वहीं अब BJP और कांग्रेस दोनों ही दल मतगणना के साथ-साथ सरकार बनाने पर दावे करते नजर आ रहे हैं। वहीं सरकार बनाने को लेकर अलग-अलग समीकरण पर बात होनी शुरू भी हो गई है।

इधर, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मालवा-निमाड़ अंचल में बीजेपी से ज्यादा सीटें जीतने और सरकार बनाने की बात कही है।

Bhopal

सज्जन वर्मा ने कही ये बात

पूर्व मंत्री और सोनकच्छ से कांग्रेस प्रत्याशी सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, मालवा-निमाड़ की यदि बात करें तो पहले से ज्यादा सीट कांग्रेस यहां से जीत रही है। मैं समझता हूं कि, मालवा निमाड़ में BJP से ज्यादा सीट हम जीत रहे हैं। इसका मतलब है कि, मध्य प्रदेश में हम सरकार कांग्रेस के लोग बनाने जा रहे हैं, यह आकलन हम लोगों ने कर लिया है। इसी के साथ सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, कांग्रेस मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है, मध्य प्रदेश की जनता के सहयोग से क्योंकि, मध्य प्रदेश की जनता ने भी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ा है।

मतगणना की तैयारी में जुटी कांग्रेस

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारी शुरू हो गई है, तो वहीं चुनाव आयोग के साथ-साथ BJP और कांग्रेस भी मतगणना की तैयारी में जुट गई है। मतगणना के लिए चुनाव आयोग के साथ-साथ भाजपा और कांग्रेस से दोनों ही दल तैयार नजर आ रहे हैं, जहां बड़ी बारीकी से मतगणना की खास बात नहीं दोनों ही दल कार्यकर्ताओं को समझाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब कांग्रेस आगामी 28 नवंबर को राजधानी भोपाल में प्रत्याशियों का बड़ा ट्रेनिंग कैंप आयोजित कर रही है, जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

ये भी पढ़े- MP में सरकार बनने पर डिप्टी CM फॉर्मूला अपना सकती है कांग्रेस, इन्हें मिल सकता है मौका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+