MP विधानसभा : कांग्रेस विधायकों ने फेंकी लहसुन, जीतू पटवारी ने कहा- विधायक खरीद सकते हो, तो लहसुन भी खरीदो
भोपाल में जीतू पटवारी सहित कई पूर्व मंत्रिययों ने मध्यप्रदेश विधानसभा के बाहर लहसुन की बोरियां ले जाकर कांग्रेस विधायकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
भोपाल 13 सितंबर। मानसून सत्र के पहले दिन ही कांग्रेस के पूर्व मंत्री और विधायक आक्रामक अंदाज में दिखे। पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव और जीतू पटवारी सहित कई पूर्व मंत्रिययों ने मध्यप्रदेश विधानसभा के बाहर लहसुन की बोरियां ले जाकर कांग्रेस विधायकों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सभी ने भाजपा सरकार से मांग की कि किसानों को लहसुन सहित अन्य उपज के उचित दाम दिए जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जब सरकार विधायक खरीद सकती है तो लसुन क्यों नहीं। किसानों की मेहनत को भी उचित दाम में खरीदना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार ने 2020 में किसानों की आय दोगुनी का वादा किया था। लेकिन यहां तो 2022 में लागत मूल्य भी नसीब नहीं हो रही है।
Recommended Video

पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों के लिए चल रही योजनाओं को बंद किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भावांतर योजना बंद कर दी गई विधायक तो खरीद रहे हैं लेकिन किसान की उपज खरीदने की बात आती है तो लाचारी सामने आ जाती है। किसानों को उपज की लागत तक नहीं मिल पा रही है। किसानों को ₹1 दाम मिल रहे हैं।
विधानसभा के गेट के सामने करीब 1 घंटे तक चले प्रदेश कांग्रेस विधायकों ने लेसुन की बोरियां सड़कों पर फेंक दी। बता दे मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन की कार्यवाही कल 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बता दे पांच दिवसीय मानसून सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1516 सवाल लगाए हैं जबकि अठारह स्तवन 216 ध्यानाकर्षण और अशासकीय संकल्प की सूचनाएं विधानसभा सचिवालय में मिली है।
अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार
बता दें कि मानसून सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। वित्त विभाग के अनुसार अनुपूरक बजट में करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि का प्रावधान किया गया है। वित्त मंत्री 15 सितंबर को विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications