MP: फर्जी Paytm एप से पेमेंट कर लगाया 40 हजार का चूना, आप ऐसे रहें सावधान

रीवा 9 जुलाई: डिजिटिल पेमेंट सर्विस में पेटीएम एप का बड़ा नाम है। विश्व भर में करोड़ों यूजर्स पेटीएम एप का यूज कर रहे हैं, और यह बात जगजाहिर है कि जो चीज जितनी ज्यादा लोकप्रिय होती है, उसके नाम पर उतने ही फर्जीवाड़े होने लगते हैं। पेटीएम एप के साथ भी ऐसा ही होने लगा है। पहले पेटीएम एप केवाईसी के नाम पर लोगों कोठागा जाता था, जिसके बाद कंपनी को एडवरटाइजमेंट के जरिए अपने ग्राहकों को जागरूक करना पड़ा। अब नया मामला पेटीएम के फर्जी एप से क्यूआर कोड स्कैन करके फर्जी पेमेंट करने को लेकर सामने आया है।

Paytm 1

युवक से ठग लिए 40,000

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरवाह गांव में धानेन्द्र पाण्डेय 32 वर्षीय निवासी वरबाह में कियोस्क संचालित करते हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पेटीएम में पेमेंट ट्रांसफर सक्सेसफुल का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखा कर युवक ने ठगी की घटना को अंजाम दिया है। बताया कि बीते 21 अप्रैल 2022 को गांव का ही निशांत तिवारी पिता सुरेश प्रसाद तिवारी रुपए निकलवाने कियोस्क सेंटर में आया था। कियोस्क सेंटर संचालक ने जब युवक से रुपए निकालने के लिए आधार कार्ड नंबर मांगा तो, युवक ने कहा कि वह अपने दोस्त से उनके पेटीएम पर पैसे भेजवा रहा है। कुछ देर के बाद उसने पेटीएम एप का पेमेंट सक्सेसफुल लिखा हुआ स्क्रीनशॉट दिखा कर 40 हजार रुपए कैश कियोस्क संचालक से ले गया। बाद में कियोस्क संचालक ने जब बैंक में चेक किया तो पैसा क्रेडिट नहीं हुआ था। बैंक जाने पर पता चला कि निशांत तिवारी ने पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर नहीं किये थे, उसने पेटीएम ऐप में फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर कियोस्क संचालक को चूना लगाया है। हालांकि आरोपी ने बाद में उसने रुपए लौटाने के लिए कहा, लेकिन कई दिन बीतने के बाद पैसे नहीं दिए तो पीडि़त ने सेमरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई।

सेमरिया पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

घटना के संबंध में पीडि़त पक्ष का आरोप है कि सेमरिया थाना पुलिस के द्वारा शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि इस ठगी की घटना के दो महीने गुजर गए हैं। उन्होंने रीवा एसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।

कैसे करें फर्जी पेटीएम एप से बचाव?

1- अगर आप पेटीएम यूज करते हैं तो हैं तो पेमेंट के लिए अब स्पीकर डिवाइस खरीद लें। इससे कोई भी पेमेंट होने पर उसमें बोलता है कि आपको किस ने और कितना पेमेंट किया है।

2- अगर स्पिकर डिवाइस नहीं ले सकते तो अपने फोन में ही पेमेंट वाला ऑडियो चालू कर ले। इसमें कोई भी पेमेंट मिलने पर फोन में ऑडियो कन्फर्मेशन मैसेज आता है।

3- बताए हुए किसी ऑप्शन को नहीं कर सकते हैं तो कम से कम कई भी व्यक्ति ट्रांजेक्शन का पेज दिखाता है तो उसे एक बार क्रॉस चेक कर ले।

4- क्रॉस चेक करने के लिए अपने यूपीआई ऐप पर जाकर देखें कि ऐसा कोई पेमेंट क्रेडिट हुआ है या नहीं।

5- इस तरह की अगर आप के साथ कोई ठगी हो तो फऱौरन स्थानीय पुलिस को शिकायत करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+