विंध्य में 15 से छाएंगे मानसूनी बादल, 21 से होगी झमाझम बारिश
सतना, 11 जून: जून में भीषण गर्मी से झुलस रहे जिले के लोगों के लिए राहत की बात है। गर्मी के दिन जल्द ही बदलने वाले हैं। 10 दिन से केरल में अटका मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। इससे प्रदेश में प्री मानसून के बादल छाने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार
Recommended Video
25 जून से सतना सहित पूरे विंध्य प्रदेश में प्री मानसून की रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। इससे दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। जिले में 16 जून से लू का प्रकोप खत्म हो जाएगा। इससे दिन में लोगों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि बारिश से रात में उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ता है। प्रदेश में मानसून 17 से 20 जून के बीच दस्तक दे सकता है। इससे सतना सहित रीवा संभाग में 21 जून से झमाझम बारिश का दौर शूरू हो सकता है।
बादलों ने उमस बढ़ाई
आसमान में मानसूनी बादल छाने से दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। गुरुवार की शाम आसमान में छाए काले बादलों से न्यूनतम तापमान में रिकार्ड तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम के लिहाज से गुरुवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को धूप छांव के बीच अधिकतम तापमान एक डिग्री उछलकर 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में उछाल व वातावरण में नमी बढ़ने से रात में लोगों को उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications