प्राइवेट हॉस्टल में बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, SIT जांच के दिए आदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक प्राइवेट स्कूल में आठ साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ पॉक्सो की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सीएम मोहन यादव ने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने का आदेश दिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि वे घटना कब हुई थी यह जांच कर रहे हैं। एक प्राइवेट स्कूल के गर्ल्स हॉस्टल में आठ साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया था।

Mohan Yadav strict action on the incident with the girl in private hostel orders SIT investigation

मिसरोद पुलिस स्टेशन इंचार्ज मनीष राज भदौरिया ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार रात तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

आरोपियों के नाम एफआईआर में दर्ज हैं, लेकिन उनकी पहचान की जा रही है। जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या अपराध से पहले बच्ची को नशीला पदार्थ दिया गया था तो उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट के बार में पुलिस ने बताया, "पीड़िता की मेडिकल जांच और बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।" इसके साथ ही, मामले के संबंध में सबूत जुटाने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या क्लिनिकल एग्जामिनेशन में बलात्कार की पुष्टि हुई है, तो उन्होंने जवाब दिया कि अभी रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोटें और सूजन है। हालांकि, विस्तृत जानकारी एग्जामिनेशन के बाद ही स्पष्ट होगी।
CM मोहन यादव के आदेश के अनुसार, पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की तारीख स्पष्ट नहीं होने के कारण स्कूल के हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान के बाद, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले के जांच के लिए भी एसआईटी की गठन की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+