20 रु में नरेंद्र मोदी तो 10 रु में बिक रहे केजरीवाल

modi- kejriwal
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले सियासी मैदान उबाल पर है। चुनावी मैदान में पार्टियां एक दूसरे को बेहतर साबित करने में जुटी हुई है। लोकसभा चुनाव का यहीं उबाल बाजारों और मेलों में भी देखने को मिल रहा है। भाजपा के पीएम उम्मीद नरेन्द्र मोदी बाजारों में अपने ब्रांड के साथ पहले ही धाक जमा चुके है, लेकिन अब वो बाजार के मोस्ट वांटेड 'आयटम' बन चुके हैं। जी हां मोदी के आइटम की कीमत 20 रुपये है।

मध्‍य प्रदेश के विदिशा जिले के निकासा में चल रहे रामलीला मेले में 'नरेंद्र मोदी आयटम' और 'अरविंद केजरीवाल आयटम' नाम का स्‍टॉल लोगों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। अपने नाम के साथ ये मेले में आने वालों काफी लुभा रहा हैं। जहां मोदी कोई भी आइटम 20 रु. में उपलब्ध है तो वहीं केजरीवाल नबंर दो की श्रेणी में है? केजरीवाल आइचम की कीमत 10 रु. तय की गई है।

संजय प्रजापति नाम के दुकानदार ने अपने इस धमाकेदार आइडिए ने इस मेले में धूम मचा दी है। खासबात ये कि संजय किसी पार्टी से नहीं जुड़े हुए हैं, लेकिन अपने आइडिया की वजह से वो इस मेले में सबसे ज्यादा कमाई कर रहे है। संजय के मुताबिक 20 रु. में मिलने वाला मोदी आइटम खासा डिमांट में है। मेले में आने वाले सबसे ज्‍यादा लोग 'नरेंद्र मोदी आयटम' स्‍टॉल में उमड़ रहे हैं। इन दोनों ही स्टॉल पर संजय ने घरेलु सामान की चीजे रखी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+