लिव-इन पार्टनर ने शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, बना लिया न्यूड वीडियो, शादी डॉट कॉम पर हुई थी जान-पहचान

Bhopal Crime news: राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र में पति से अलग रह रही महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है टीटी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली 36 वर्षीय महिला अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है। महिला के माता पिता ने अपनी बेटी की दूसरी शादी करने के लिए उसका बायोडाटा शादी डॉट कॉम पर डाला था।

शादी डॉट कॉम पर बायोडाटा देकर विजय खत्री नाम के युवक ने महिला व उसके घर वालों से संपर्क किया विजय ने बताया कि वे देवास जिले का रहने वाला है और उसका भी अपनी पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और लिव इन रिलेशन में रहने के लिए राजी कर लिया।

Misrod, live-in partner made relationship by promising marriage, cheated by making video

इसके बाद विजय खत्री ने महिला का शारीरिक शोषण शुरू कर दिया और उसने महिला के न्यूड वीडियो भी बना लिए। महिला से उसने कहा था कि जब मेरा अपनी पत्नी से और तुम्हारा अपने पति से तलाक हो जाएगा। उसके बाद मैं तुमसे शादी कर लूंगा। पिछले दिनों अपनी बहन से मिलने का कहकर भी देवास चला गया। बताए गए दिन तक जब तक वे वापस नहीं आया तो महिला ने उसे कॉल किया। इस पर विजय ने कह दिया कि अब वे कभी वापस नहीं आएगा और वह महिला से शादी भी नहीं कर सकता। साथ ही उसने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने थाने में रिपोर्ट करने की कोशिश की तो वे उसकी न्यूज़ वीडियो वायरल कर देगा महिला ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई और मिसरोद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+