कमलनाथ सरकार का एक और फैसला, मीसाबंदी पेंशन योजना अस्थाई तौर पर बंद

Bhopal News , भोपाल। मध्यप्रदेश में मीसाबंदी पेंशन नहीं मिलेगी। कमलनाथ सरकार ने प्रदेश के मीसा बंदी पेंशन योजना पर अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है। सरकार मीसा बंदियों की जांच कराने के बाद इसे फिर से शुरू करेगी। हालांकि इस जांच में कितना समय लगेगा। ये अभी साफ नहीं हो पाया है।

misa bandi pension scheme temporary closed in MP

बताया जा रहा है कि इस संबंध में आदेश 28 दिसंबर को जारी कर दिए गए हैं। आदेशानुसार सरकार मीसाबंदियों को मिलने वाली पेशन के संबंध में जांच करवाएगी। सरकार ऐसे लोगों को पेंशन की सूची से बाहर करेगी, जो इसके पात्र नहीं है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी सरकार ने अपने खास लोगों को उपकृत करने के लिए करोड़ों की फिजूलखर्ची की है। सरकार 75 करोड़ रुपए सालाना लुटा रही थी, इसको तुरंत बंद होना चाहिए।

#Kamal Nath Government के फैसले के बाद सियासी माहौल गर्म होना तय है। सबसे पहले लोकतंत्र सेनानी संघ के अध्यक्ष तपन भौमिक ने पलटवार किया। तमन भौमिक ने कहा कि कांग्रेस सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। तपन भौमिक ने इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। फैसले के खिलाफ कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। ऐसे में देखना होगा कि कोर्ट से इन्हें राहत मिलती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+