मंत्री जी का AC हुआ बंद, चढ़ा पारा, गई इंजीनियरों की नौकरी
भोपाल। मध्य प्रदेश समेत देशभर का तापमान बढ़ रहा है। जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है वैसे-वैसे दिमागी पारा भी चढ़ने लगा है। ऐसे में मंत्रियों की बात ही कुछ अलग है। मध्य प्रदेश के एक मंत्री भी गर्मी में गुस्से से आग बबूला हो गए और दो इंजीनियरों की नौकरी ले ली।

जहां प्रदेश की जनता बिजली के लिए परेशान है तो वहीं प्रदेश की मंत्री ने एसी खराब होने की वजह से दो इंजीनियरों को सस्पेंड कर दिया। शिवपुरी में पशुपालन मंत्री कुसुम मेहदेले दो दिन के दौरे पर थी। रात को 2 बजे अचानक उनके कमरे की एसी बंद हो गई। इतना ही नहीं सर्किट हाउस में इनवर्टर की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी, जिसके कारण उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
मंत्री जी का गुस्सा दो इंजीनियरों पर उतरा। मंत्री जी ने दो इंजीनियरों को निलंबित कर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करने का फरमान भी जारी कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications