Bhopal News: मंत्री लखन पटेल ने सांची दूध डेयरी का अचानक किया निरीक्षण, शुद्धता को लेकर दिए निर्देश

MP News: शुक्रवार को भोपाल की सांची दुग्ध डेयरी में पशुपालन और डेयरी का राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने निरीक्षण किया। उन्होंने पैकिंग और लैब टेस्टिंग की प्रक्रिया को ध्यान से देखा। उन्होंने अफसरों को बताया कि शुद्धता के साथ ही जांच-परखकर ही दूध आदि की सप्लाई करनी चाहिए। दुग्ध उत्पादों की शुद्धता और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखना चाहिए।

मंत्री पटेल ने कहा कि एमपी स्टेट को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लिमिटेड (एमपीसीडीएफ) भोपाल से संबद्ध भोपाल सहकारी दुग्ध संघ द्वारा सांची ब्रांड के उत्पाद शुद्धता के साथ जांच-परखकर पूरी गुणवत्ता के साथ बनाए जा रहे हैं।

Minister Lakhan Patel suddenly inspected Sanchi Milk Dairy, gave instructions regarding purity

उन्होंने इसे स्वागत किया। उन्होंने दुग्ध संयंत्रों में दूध प्रोसेसिंग, दुग्ध उत्पादों की निर्माण विधि, पैकिंग, और लैब टेस्टिंग की प्रक्रिया को देखा। उन्होंने दूध संग्रहण से लेकर दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों के विपणन की जानकारी प्राप्त की।

पूरी प्रोसेस की जानकारी भी ली गई

दूध और दुग्ध उत्पादों की विधि के संबंध में प्रबंधक संयंत्र संचालन अजय सिरोही और लैब टेस्टिंग की विधि के बारे में प्रबंधक गुणवत्ता नियंत्रण प्रज्ञा झा ने विस्तार से बताया। मंत्री पटेल ने संयंत्रों में बनने वाले दुग्ध उत्पादों और दूध लैब टेस्टिंग प्रक्रिया की सराहना की। एमपीसीडीएफ भोपाल के प्रबंध संचालक डॉ सतीश कुमार एस, भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के सीईओ आरपीएस तिवारी, प्रीतम सिंह लोधी, गोविंद पटेल आदि भी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+