शपथ लेने के बाद राज्य मंत्री लोधी बोले- सर्जिकल स्ट्राइक डेढ़ दिन में हुई हमारे पास फिर भी डेढ़ माह का वक्त

mp cabinet expansion: राज भवन में शपथ लेने के बाद कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बिसेन राजेंद्र शुक्ला और राज्य मंत्री राहुल लोधी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पार्टी ने उन्हें जिस भरोसे से मंत्री बनाया है वह उसे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। राहुल लोधी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक डेढ़ दिन में हो गई थी, हमारे पास तो फिर भी विकास कार्यों के लिए डेढ़ माह का वक्त है।

मंत्रियों के शपथ ग्रहण के दौरान भारी संख्या में उनके समर्थक भी मौजूद रहे मंत्रियों के समर्थन में उन्होंने नारे भी लगाए और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिए जाने पर खुशी जाहिर की। शपथ लेने के बाद कैबिनेट मंत्री गौरी शंकर बेसिन ने कहा कि आने वाले विधानसभा चावन में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। हम बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। महाकौशल सहित सभी क्षेत्र में पार्टी को बढ़त मिलेगी। हमारे विधायकों की संख्या बढ़ेगी। पार्टी ने मंत्री बनाकर जो भरोसा जताया है, उसे पूरा करने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Minister Bisen and Rajendra Shukla and Rahul Lodhi gave a big statement after taking oath

सीटों में होगा इजाफा: मंत्री राजेंद्र शुक्ल

कैबिनेट मंत्री बनाए गए राजेंद्र शुक्ल ने शपथ के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि वह अपने क्षेत्र में लगातार कम कर रहे हैं। उन्होंने यह कभी सोचा ही नहीं कि वह मंत्री नहीं है। विंध्य क्षेत्र में क्रांति आएगी, जो वर्तमान में 24 सीटें है, उनमें और अधिक इजाफा होगा। वह पार्टी को परिणाम मूलक काम करके दिखाएंगे। पार्टी ने समय पर निर्णय लिया है और इसका असर चुनावी नतीजों में देखने को मिलेगा। पार्टी और संगठन ने उन पर जो भरोसा दिखाया है उसे पर भी खरे उतरेंगे।

जितना समय है उसमें ज्यादा से ज्यादा काम करेंगे: लोधी

राज्य मंत्री बनाए गए पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के भतीजे राहुल लोधी ने कहा कि बुंदेलखंड में सरकार पहले से ज्यादा सीटें जीती रही है। यह कम आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। पार्टी ज्यादा से ज्यादा सिम जीते बीजेपी के सरकार बने यही प्रयास करेंगे। जितना समय पार्टी ने दिया है, उसमें ज्यादा काम करेंगे। समर्थकों को पूरा भरोसा है। मुझ पर उनका प्यार है, इसलिए आज इतनी संख्या में मेरे मंत्री बनने पर वे शुभकामनाएं देने आए हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने टिकट दिया है, उनकी जो भी अपेक्षा होगी उस पर मैं खरा उतरूंगा। जो लक्ष्य मिलेगा उसे पूरा करने के लिए मैं पूरी ताकत से काम करूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+