Bhopal Job Fair: मेगा ओपन जॉब फेयर, 50 से ज्यादा नामी कंपनियां होंगी शामिल
राजधानी भोपाल में रोजगार को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। बता दे 27 मई शनिवार को भोपाल बरकतउल्ला विश्वविद्यालय और एनआईआईटी मिलकर मेगा जॉब फेयर का आयोजन कर रहे हैं।

Bhopal Job Fair News: जिला रोजगार कार्यालय बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल एवं एनआईआईटी भोपाल के संयुक्त तत्वाधान में मेगा ओपन जॉब फेयर का आयोजन 27 मई शनिवार को किया जा रहा है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की लगभग 50 से अधिक कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
इस मेगा जॉब फेयर में कक्षा बारहवीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर शामिल हो सकते हैं जिला रोजगार अधिकारी डॉ एबी खान ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन की मंशा है कि अधिक से अधिक बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो। यह कार्यक्रम कैरियर कॉलेज के कैंपस में आयोजित होगा।
वही आईटीआई गोविंदपुरा में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार विभाग तकनीकी शिक्षा, प्रदेश के कौशल एवं रोजगार एवं श्रम विभाग द्वारा 27 से 29 मई तक मेगा जॉब फेयर कम श्रमिक चौपाल आयोजित होगी। 18 साल से 38 साल तक के 10वीं 12वीं स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा, पीएमकेव्हीवाय विद्यार्थियों को मेगा जॉब फेयर के पदों का ऑफर मिलेगा।
डीपीआई ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी
स्कूल शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया लोक शिक्षण संचनालय (डीपीआई) ने शुरू कर दी है। डीपीआई में दस्तावेज अपलोड करने के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है लेकिन न्यूनतम आयु सीमा के फेर में फंसे उम्मीदवारों का चयन होने के बाद भी नियुक्ति नहीं मिल रही है। अब प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हुई तो इसके लिस्ट में यह उम्मीदवार शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications