माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलसचिव की शैक्षणिक योग्यता का अनुभव पर उठे सवाल
MCU के कुलसचिव प्रोफेसर अविनाश वाजपेयी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। दरअसल चंडीगढ़ के डॉ आशुतोष मिश्रा ने कुलसचिव अविनाश वाजपेयी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को लेकर यूजीसी से शिकायत की थी।

राजधानी भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर अविनाश वाजपेयी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को लेकर सवाल खड़े हुए हैं। दरअसल चंडीगढ़ के डॉ आशुतोष मिश्रा ने कुलसचिव प्रोफेसर अविनाश वाजपेयी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव को लेकर यूजीसी से शिकायत की थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रोफेसर वाजपापेयी की जांच के लिए माखनलाल विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है।हालांकि विश्वविद्यालय के कुलपति केजी सुरेश का कहना है कि उन्हें शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, केवल सुना है। शिकायत प्राप्त होने पर नियमानुसार जांच कराई जाएगी।
बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के डॉ आशुतोष मिश्रा ने कुलसचिव प्रोफेसर अविनाश वाजपेयी की शैक्षणिक योग्यता और अनुभव प्रमाण पत्रों पर प्रश्न उठाते हुए उनके खिलाफ उपराष्ट्रपति, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीस) और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को शिकायत की थी। इसके बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत भेजी गई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर विश्वविद्यालय स्तर पर इसकी जांच कराई जाएगी।
शिकायतकर्ता डॉ आशुतोष मिश्रा ने कुलसचिव प्रोफेसर वाजपेयी के विरुद्ध पिछले साल 12 फरवरी 6 मार्च 15 जून एवं 13 जुलाई को शिकायतें दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि डॉ बाजपाई ने 1998 से 2005 के बीच ईपीसीओ भोपाल में कार्य करने का अनुभव दिखाया है, जबकि लगभग उसी काल में चित्रांश कॉलेज में भी कार्य अनुभव प्रदर्शित किया है। मिश्रा ने उनकी पीएचडी एवं एसोसिएट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति की जांच की मांग की है। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन के निर्धारित 2 बच्चों के नियम और ईओडब्लू में चल रही जांच का हवाला भी दिया है। उनकी मांग है कि कुलसचिव को अयोग्यता व अनियमितता के लिए पद से हटाया जाए।












Click it and Unblock the Notifications