माचिस के रैपर से ताश खेलने के शौक ने बना दिया माचिस मैन, 36 हजार प्रकार की माचिसों को किया जमा

भोपाल में गणेश जी के एक ऐसे भक्त भी हैं, जो उनका संग्रह माचिस के रूप में करते हैं। सुनील भट्ट गणेश जी का संग्रहण माचिस की डिब्बियों के रूप में करते हैं। इसके अलावा उनके पास 36 हजार प्रकार की माचिस का संग्रह है।

भोपाल, 7 सितंबर। गणेश उत्सव का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं राजधानी भोपाल में गणेश जी के संग्रहण करने वालों की संख्या कम नहीं परंतु तरीके अलग-अलग हैं। गणेश भगवान के भक्त उन को खुश करने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। भोपाल शहर के विभिन्न मार्गो पर गणेश जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। बता दे राजधानी भोपाल में गणेश जी के एक ऐसे भक्त भी हैं, जो उनका संग्रह माचिस के रूप में करते हैं। सुनील भट्ट गणेश जी का संग्रहण माचिस की डिब्बियों के रूप में करते हैं। इसके अलावा उनके पास 36 हजार प्रकार की माचिस का संग्रह है। जिसमें यूनिक गणेश की सैकड़ों माचिस है। सुनील भट्ट भेल में कार्यरत हैं।

Matches of Bhopal I collected 36 thousand matchboxes

माचिस की ताश की पत्ती खेलते खेलते उन्हें माचिस के प्रकारों का पता चला और फिर उसके बाद उन्होंने उनका संग्रहण शुरू कर दिया उनके पास दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे छोटी माचिस मौजूद है। सबसे छोटी माचिस उन्होंने अपने हाथ से बनाई है, जिसका नाम AB है और सबसे बड़ी माचिस जो दुनिया में बिकती है। वह उनके पास मौजूद है इसके अलावा तीन बार लिम्का बुक में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं वह बताते हैं कि बचपन से ही जब वह माचिस की ताश की पत्ती खेलते थे तब से उन्हें संग्रहण का शौक था। उन्होंने बताया कि कभी भी उन्होंने माचिस खरीदी नहीं यदि उन्हें विदेश की माचिस अच्छी लगती थी तो वह उसे एक्सचेंज कर लेते थे। देश की माचिस से और जो उन्हें कचरे में माचिस पड़ी मिलती थी, उसे उठाकर लेकर आते थे और संग्रहण करते थे।

माचिस मैन सुनील भट्ट

गणेश जी की माचिस के संग्रहण में सुनील भट्ट ने अपना नाम दर्ज कराया हैं और वे कहते हैं कि इसके अलावा हिंदू धर्म व अन्य धर्मों से संबंधित चिन्हों के माचिस उनके पास संकलित है। सुनील कुमार बताते हैं कि उन्हें हमेशा गणेश जी का पूजन सबसे पहले किया है। इसी वजह से गणेश जी की कृपा उन पर हमेशा बनी रहती है। जब वह कठिन से कठिन परिस्थिति में होते हैं तब वे भगवान गणेश को याद करते हैं और उनकी सारी परेशानियों समाधान हो जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+