प्रेमिका के प्यार में पागल तीन बच्चों के पापा ने की लव मैरिज, बिना तलाक के दूसरी शादी करने पर केस दर्ज
ग्वालियर के महाराजपुरा में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में काम करने वाले शादीशुदा शख्स ने इंदौर में दूसरी शादी कर ली। आरोपी शख्स के 3 बच्चे भी है। उसकी पत्नी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।

कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है और इतना अंधा हो जाता है कि कई बार लोग कानून को भी दरकिनार कर देते हैं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है। जहां एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पार्टनर ने अपनी शादी के 17 साल बाद प्रेमिका से लव मैरिज कर ली। आरोपी शख्स के पहली पत्नी से 3 बच्चे भी है और उसने ये शादी अपनी बीवी को तलाक दिए बिना कर ली। इसके बाद पहली पत्नी ने महाराजपुरा थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि पति अस्पताल के काम से रात रात भर घर नहीं आता था, तभी उसे शक हुआ और उसने जानकारी जुटाई तो पता चला कि पति का अफेयर चल रहा है। जब उसने पति से इस बारे में बात की तो उसने कबूल कर लिया कि उसने इंदौर में दूसरी शादी कर ली है। इसके बाद पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। जानिए पूरा मामला विस्तार से....

धीरे-धीरे व्यवहार चेंज होने पर हुआ शक
ग्वालियर शहर के महाराजपुरा में आरजे पुरम की रहने वाली 35 साल की महिला रीता परमार ने महाराजपुरा थाने में अपने पति के खिलाफ धोखे से दूसरी शादी करने और घरेलू हिंसा करने की शिकायत दर्ज करवाई है। उसके पति का नाम जयदीप परमार है और वह बसंत विहार स्थित प्राइवेट जेके हॉस्पिटल में खुद को पार्टनर बताता है। पत्नी ने बताया कि उसकी शादी 28 नवंबर 2005 में जयदीप परमार के साथ हुई थी। कई सालों तक वह अपने पति के साथ खुशनुमा जिंदगी बिता रही थी और उसके तीन बच्चे बच्चे हैं। लेकिन पिछले कुछ महीनों से उसका पति काम का बहाना बता कर घर से गायब रहता था। रीता ने बताया कि पति ने धीरे-धीरे फोन पर बात करना बंद कर दिया। कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। अचानक से उसका व्यवहार भी चेंज हो गया।

पिछले कुछ महीनों से शुरू की थी गाली गलौज
रीता ने बताया कि पिछले कई महीनों से पति घर पर बहुत ही कम आ रहा था। रात भर गायब रहता था। सुबह आए तो कुछ घंटे रूके, फिर चला जाए। जब रीता घर पर न आने के बारे में जयदीप से पूछती तो,वे हॉस्पिटल में काम ज्यादा होने का बहाना बना देता। जब इस बात को लेकर रीता जयदीप से बार-बार सवाल करने लगी तो, उसने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

1 महीने पहले इंदौर में की शादी
पीड़ित पत्नी रीता परमार ने बताया कि अचानक पति के विवाह चेंज होने पर जब उन्होंने जानकारी जुटाना शुरू किया तो, उन्हें पति के अफेयर के बारे में पता चला। उन्हें पता चला कि जयदीप ने इंदौर में ज्योति नामक महिला से दूसरा दूसरी शादी कर ली है। जब जयदीप से इस बारे में बातचीत की तो, उसने कबूल कर लिया और कहा कि वे ज्योति को नहीं छोड़ सकता है। रीता ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की,लेकिन जयदीप नहीं माना। इसके बाद उसने पुलिस में कंप्लेंट करने का सोचा।

पुलिस ने इस मामले में क्या कुछ कहा
इस मामले में सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति ने धोखा देकर दूसरी शादी कर ली है। साथी पति उसके साथ गाली-गलौज भी करता है उसे प्रताड़ित भी कर रहा है जिस पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी शख्स की तलाश की जा रही है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications