Bhopal News: आधी रात को पुलिस वाले के घर में घुसकर बेटी से मनचले ने की छेड़छाड़, विरोध करने पर लड़की को पीटा

Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में मनचले की बड़ी करतूत सामने आई है। दरअसल नेहरू नगर पुलिस लाइन में सरकारी आवास में घुसकर एक मनचले ने प्रधान आरक्षक की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ कर विरोध करने पर उसके साथ जमकर मारपीट भी की। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 6 महीने से लड़की का पीछा कर रहा था। नाबालिग के बार-बार समझाने पर भी बदमाश उसका पीछा करना बंद नहीं कर रहा था। कल अचानक से आरोपी नाबालिग के घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। फिलहाल कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Manchale molested the daughter by entering the policeman house at midnight in Nehru Nagar.

थाना पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर पुलिस लाइन की रहने वाली 16 साल की किशोरी कक्षा 11वीं की छात्रा है और अपने परिवार के साथ रहती है। आरोपी सौरभ रघुवंशी पुलिस लाइन के पास ही रहता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सौरभ पिछले 6 महीने से लगातार उसका स्कूल आते-जाते समय पीछा करता था। इतना ही नहीं वे उस पर बातचीत करने का दबाव भी बनाता था। कई बार रास्ते में रोक कर जबरन दोस्ती करने का दबाव डाला। उसकी बातों को नहीं मानने पर गुस्सा करता था। आरोपी पीड़िता से उसका मोबाइल नंबर भी मांगा करता था।

जब लड़की लगातार उसकी हरकतों का विरोध करती रही तो आरोपी बीती रात करीब 1:00 बजे उसके घर पहुंच गया। इन दिनों पीड़ित की मां गांव गई है। घर में उसकी बड़ी बहन है। घटना के समय लड़की के पिता और जीजा दोनों नौकरी पर गए हुए थे। आरोपी ने मेन गेट की डोर बेल को बजाया। पीड़िता ने पिता के आने का समझकर गेट खोल दिया। गेट खुलते ही आरोपी सौरभ घर में दाखिल हो गया इस समय उसकी बहन दूसरे कमरे में सो रही थी।

विरोध करने पर लड़की को पीटा

पीड़िता ने आरोपी को घर से निकल जाने को कहा। लेकिन आरोपी ने कहा कि बात क्यों नहीं करती, कितने बार मनाया, नहीं मानी। अब तू मरेगी। इसके बाद बदमाश ने उसको दो चांटे मारे, लड़की को एक लात मारी। पीड़िता ने मदद के लिए शोर मचाया तो बदमाश घर से भाग निकला। इसके बाद में पिता के लौटने पर फरियादिया ने पूरा घटनाक्रम बताया और उनके साथ थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज करा दिया। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

2 दिन में चार नाबालिग लड़कियों का अपहरण

राजधानी के अलग-अलग थानों में पिछले 2 दिन में चार नाबालिग लड़कियों को अगवा कर लिया गया पुलिस ने इन मामलों में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर अगवा करने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों को अगवा की गई नाबालिग लड़कियों की तलाश कर रही है सोमवार को बरखेड़ी इलाके से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर साथ ले गया। वहीं कैलाश नगर सेमरा में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को भी अगवा कर लिया गया। इधर गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित हाई स्कूल के पीछे रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग रहस्यमय ढंग से अपने घर से लापता हो गई। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे अगवा कर अपने साथ ले गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+