पति की हैवानियत, दहेज के लिए पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला ऐसिड

भोपाल। पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास और सम्मान का रिश्ता होता है। पति के भरोसे ही लड़की अपना घर-बार छोड़कर ससुराल आती है। जीवनासाथी पर भरोसा कर वो अपना पूरा जीवन एक व्यक्ति के लिए न्यौछावर कर देती है, लेकिन चंद पैसों की लालच में पति जो पत्नी की रक्षा का वचन देता है उसे भुलाकर हैवान बन जता है। जी हां मध्य प्रदेश में ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां लड़की जब ससुराल वालों की दहेज की मांग नहीं पूरी कर सकी, तो पति ने दरिंदगी दिखाते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में ऐसिड डाल दिया। दरिंदगी की सीमा पार कर जाने वाली यह वारदात मध्य प्रदेश के गुना जिले की है।

acid attack

गुना के रहने वाले कल्याण अहिरवार नामक शख्स से 8 साल एक लड़की से शादी की। पहले तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन धीरे-धीरे ससुराल वालों से रंग दिखाना शुरु कर दिया। शादी के एक साल बाद से ही वो महिला को दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। 2010 में आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज किया गया था। लेकिन एक स्थानीय अदालत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

इस समझौते के बाद भी महिला अपने ससुराल में पति और उसके परिजनों की प्रताड़ना का शिकार होती रही। उनकी हैवानियत की हद उस वक्त सीमा पार कर गई जब महिला के पति ने उसके प्राइवेट पार्ट में ऐसिड डाल दिया। दहेज नहीं लाने पर पति ने अपने ट्रैक्टर से बैटरी का पानी पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दिया। ससुराल वालों ने महिला को जमीन पर गिराए रखा और पति की हैवानियत में उसका पूरा साथ दिया। प्राइवेट पार्ट में ऐसिड डालने के बाद बुरी तरह से घायल हुई महिला को तड़पने के लिए एक कमरे में बंद कर दिया गया और कई घंटों तक उसे मेडिकल सहायता भी मुहैया नहीं कराई गई।

महिला की हालत देखर कल्याण को लगा कि वो मर चुकी है। ऐसे में उन्होंने महिला के घरवालों को फोन कर सूचना दी कि उनकी बेटी ने खुदकुशी कर ली है। जब महिला के घरवाले उसे देखने आए तो उनकी बेटी दर्द से तड़प रही थी। उन्होंने फौरन उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। तेजाब डाले जाने की वजह से महिला के पेट, आंते और जांध बुरी तरह से जल चुके है। वहीं आरोपियों के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की पूरी तफ्तीश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+