Bhopal News: भोपाल में मनचले की पिटाई, महिला को देखकर कर रहा था गंदे कमेंट
Bhopal News: राजधानी भोपाल में नशे में धूत मनचले युवक की महिला ने और लोगों ने मिलकर पिटाई कर दी। दरअसल युवक ने एक महिला से छेड़छाड़ कर दी थी और वहां से भाग निकला था लेकिन युवक दोबारा लौटा और फिर अश्लील कमेंट करना शुरू कर दिया, जिसके बाद वहां महिला ने उसकी कलर पकड़कर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने भी युवक को जमकर पीटा।
यह पूरा मामला राजधानी भोपाल के प्रोफेसर कॉलोनी का है जहां पर खुद भी मस्जिद के पास स्थित एक शोरूम के सामने महिला अपनी कर के पास खड़ी हुई थी तभी बाइक सवार युवक वहां से गुजरा, जिसकी बाइक का नंबर (MP04QL0814) है। उसने महिला को अश्लील कमेंट किया इसके बाद महिला ने शोर मचाया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इसके बाद आरोपी भाग निकला लेकिन मैं कुछ देर बाद फिर लौटा और फिर अश्लील कमेंट किया इस बार आरोपी को महिला ने पकड़ लिया और वहां मौजूद लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सबसे पहले महिला ने आरोपी को पड़कर उसको चांटे मारे, फिर चप्पल से पिटाई की।
आरोपी की पहचान दीपक निवासी आहट रुस्तम खान शामला हिल्स के रूप में की गई है। टी होने के बाद युवा किसी तरह से वहां से भाग निकला इधर पुलिस का कहना है कि मामले की कोई शिकायत थाने में नहीं हुई है, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications